google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

थाना डौण्डीलोहारा के ग्राम जाटादाह में दिनांक 22.06.2021 की रात्रि में हुए 13,34,000 की लूट की घटना का मास्टर माइंड आरोपी ऋषभ शुक्ला गिरफ्तार ।

रायपुर आजतक न्यूज

घटना दिनांक की रात्रि 22:45 बजे 02 अज्ञात मोटर सायकल सवार व्यक्ति द्वारा कार के शीशे को तोडकर नोटों से भरे बैग व साथ में रखें लैपटाप, बारकोड स्कैनर, बिल व चेक लूट कर ले गये थे। उक्त संपूर्ण लूट की वारदात को प्लान बनाकर व्यापारी पूनम कोचर के स्वयं सेल्समेन व ड्राईवर के द्वारा अपने अन्य दो मित्रों के साथ दिया गया था अंजाम।

लूट की रकम 13,20,000/ रूपये, लैपटॉप, बारकोड स्कैनर एवं अपराध कारित करने में प्रयुक्त पल्‍्सर मोटर सायकल, हथौडी तथा होण्डा सिटी कार सहित 05 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।

       

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 22,06.2021 के रात्रि 19/45 बजे सूचना मिली कि थाना डौण्डीलोहारा क्षेत्र के ग्राम जाटादाह में पुल के पास दल्ली राजहरा राजनांदगांव मेन रोड पर अज्ञात मोटर सायकल सवार आरोपी द्वारा कार के शीशे को तोड़कर सेल्समैन अक्षय तिवारी व सचिन महोविया से मारपीट कर उसके वैग में रखे 13,34,000 रूपये लैपटाप, बारकोड स्कैनर एवं अन्य सामान लूट कर फरार हो गये है। घटना की सूचना पर आरोपियों के वारदात के पश्चात भागने के संभावित समस्त रास्तों पर नाकेवंदी कर सरहदी जिलों को ततसंबंध में नाकेवंदी हेतु सूचना दी गई। प्रार्थी पूमम कोचर की रिपोर्ट पर “५ 1७8७ ‘ ० 5:६५ ॥2 «21 9 294 34 394 427 506 भादवि पंजीबख कर विवेचना में लिया गया। मामले को गम्भीरता से लेते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, श्री जितेन्द्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डी.आर. पोर्ते द्वारा घटना स्थल पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को अत्यावश्यक दिशा निर्देश दिया गया। वारदात घटित कर लूट की रकम व अन्य सामान लेकर फरार हुये आरोपियों की बरामदगी व गिरफ्तारी हेतु नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा श्री अब्दुल अलिम खान के पर्यवेक्षण में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद श्री दिनेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में निरीक्षक श्री मनीष शर्मा थाना प्रभारी डौण्डीलोहारा, निरीक्षक श्री कुमार गौरव साहू ,निरीक्षक श्री रोहित मालेकर ,निरीक्षक श्री भानुप्रताप साव के साथ एक विशेष टीम तैयार किया गया। टीम के द्वारा प्राथी पूनम कोचर ,सेल्समैन अक्षय तिवारी व सचिन महोबिया से बारीकी से पूछताछ कर अपने मुखबीर तंत्र ,सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की सघन पता तलाश प्रांरभ की गई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं अधिकारियों तथा विशेष टीम द्वारा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर ग्राम जाटादाह से कुसुमकसा , राजहरा, डौण्डीलोहारा, देवरी इत्यादि जगहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। तकनीकी साक्ष्य एकत्रित्र कर प्रकरण के संबंध में जानकारी प्राप्त किया गया। सेल्समैन अक्षय तिवारी से घटना के संबध में संपूर्ण जानकारी लिया गया। घटना स्थल ,सीसीटीवी फूटेज और अक्षय तिवारी एवं उसके साथी सचिन महोबिया के बयान में विरोधाभाष होने से प्रथम दृष्टया वास्तविक घटना नहीं होने के संदेह पर टीम द्वारा अक्षय तिवारी एवं उसके साथी सचिन महोबिया का पृथक पृथक बयान दर्ज किया गया। दोनों के बयान से यह स्पष्ट हो गया कि इनके द्वारा योजना बनाकर लूट जैसी फर्जी घटना बताया जा रहा है।

मामले में अक्षय तिवारी से कड़ाई से पूछताछ करने पर उक्त लूट की फर्जी घटना को अपने 04 साथियों के साथ मिलकर कारित करना स्वीकार किया है। प्रकरण के 04 आरोपी पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। लूट की घटना का मास्टर माइंड आरोपी ऋषभ शुक्ला पिता विजय शुक्ला निवासी सिकोला भाठा दुर्ग फरार था, जिसे टीम द्वारा सरगर्मी से तलाश कर आज दिनांक 29.06.2021 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

कुल गिरफ्तार आरोपीगण

  • अक्षय तिवारी पिता बालमुकुद तिवारी उम्र 28 साल फ्ता प्रेमगगर सिकोला भाठा थाना मोहनगर जिला दुर्ग (छग0)
  • सचिन महोबिया पिता संतोष कुमार महोबिया उम्र 27 वर्ष साकिन चौखडिया पारा वैष्णव देवी मंदिर पास राजनांदगांव वार्ड कर 39 थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव (छग0)
  • रंजोत सिंह उर्फ शिबू बोपाराय पिता गुरमीत सिंह बोपाराय उम्र 24 वर्ष साकिन स्टेशन पारा तितुरडीह दुर्ग थाना मोहन नगर जिला दुर्ग (छ0ग0)
  • विलप्रीत सिंह भुट्टर पिता निरंजन सिंह भुट्टर उम्र 24 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 14 प्रेमनगर सिकोला भाठा दुर्ग थाना मोहन नगर जिला दुर्ग (छ0ग0)
  • ऋषभ शुक्ला पिता विजय शुक्ला उम्र 25 वर्ष निवासी सिकोला भाठा थाना मोहन नगर जिला दुर्ग (50ग0)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *