जीत तिवारी की रिपोर्ट
पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशानुसार पर महासमुंद जिले मे चौपाल कार्यक्रम के तहत हमर पुलिस हमर संग,चलबो संगी संग – संग के बैनर तले लोगों को जागरूक करने अभियान चलाया जा रहा है।
इसके तहत भंवरपुर चौकी प्रभारी उपनीरक्षक उमाकांत तिवारी व उनके स्टाप द्वारा भी दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में जाकर ठगी नशाखोरी जुआ जैसे सामाजिक बुराई से दूर रहने सहित बढ़ते कोरोनावायरस को देखते हुए आवश्यक उपाय अपनाकर संक्रमण से बचने की सलाह दी जा रही है ।इसी परिपेक्ष्य में भंवरपुर चौकी अंतर्गत दूरस्थ ग्राम जोगीदादर में चौपाल लगाकर हमर पुलिस हमर संघ चलबो संगी संग संग के बैनर तले उप निरीक्षक उमाकांत तिवारी द्वारा उपस्थित लोगों को महिला संबंधित अपराध ,यातायात नियम, शराब , जुआ जैसे सामाजिक बुराई से दूर रहने की सलाह दी गई।कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लोगों को मास्क पहनने व आवश्यक दूरी बनाकर हाथों को सेनीटाइज कर कोरोना से बचने के उपाय बताएं गए । चौपाल में जोगीदादर के अलावा आसपास गांव के ग्रामीण जन भी एकत्रित होकर जानकारी प्राप्त किए।
ब्यूरो रिपोर्ट महासमुंद
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904