google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

ग्राम पंचायत खुटेरी जनपद पंचायत गुंडरदेही सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव विवाद का निकला हल आपसी बातचीत से निकल गया हल

ग्राम पंचायत (भटगांव )खुटेरी जनपद पंचायत गुंडरदेही जिला बालोद के विवाद सुलझाने में सरपंच संघ ‌का प्रयास सफल हुए
ग्राम पंचायत खुटेरी में सरपंच के खिलाफ पूरे दस पंचों ने अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए SDM गुण्डरदेही कार्यालय में शपथ पत्र प्रस्तुत कर दिये हैं।
उक्त घटना की जानकारी मिलने पर बालोद जिला सरपंच संघ के उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष डौंडीलोहारा ब्लॉक पोषण लाल देवांगन, साथ में सचिव संतराम तारम , कोषाध्यक्ष संतराम पिस्दा, गुण्डरदेही ब्लाक के सरपंच संघ अध्यक्ष डोमन लाल देशमुख और सरपंच संघ के पदाधिकारी गण एवं जनपद ‌सदस्य दीपक साहू सब मिलकर आज दिनांक 21/3/2021 को 11बजे दिन में ग्राम पंचायत भवन खुटेरी‌ में सरपंच और सभी पंचो एवं उपसरपंच की सम्मलीत बैठक रखकर सभी से बारी बारी से पूछ परख किया गया अन्त में विवाद बढ़ने के कारण सरपंच द्वारा पंच प्रतिनिधियों को सम्मान नही मिलने के कारण विवाद की स्थिति निर्मित होना पाया गया जिसे‌ सही मानते हुए श्रीमती विश्वासा अंगारे सरपंच ग्राम पंचायत खुटेरी ने सभी से क्षमा मांगते हुए अब ऐसा मौका नहीं आयेगा कह कर विश्वास दिलाया तथा बिते ‌बात को भूलाकर गांव ‌के विकास कार्य में सहयोग प्रदान किया जाएगा ‌तथा उप‌सरपंच ने भी गांव को विकास के नाम से ‌माडल बनाने की बात कही तथा दिनांक 22/3/2021 को सरपंच ‌पंच सब गुण्डरदेही SDM कार्यालय जाकर प्रस्तुत किये गये आवेदन पत्र ‌वापस ले लिया जायेगा इस तरह उपस्थित बैठक में सभी के बिच निर्णय लिया गया बैठक लगातार 3 घंटा तक चलता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *