google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

विश्व जल दिवस के अवसर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर प्रचार-प्रसार हेतु रवाना किया गया

मनोज कुमार सिंह ठाकुर प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बालोद द्वारा जल संरक्षण के संबंध में कानूनी जानकारी दी गई एवं कलेक्टर बालोद द्वारा जल के महत्व और उपयोगिता के संबंध में जानकारी दी गई

बालोद . राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार प्रसार हेतु तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी स्टेट प्लान आफ एक्शन में दिए गए निर्देशानुसार व जिला न्यायाधीश बालोद के. विनोद कुजुर अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन बालोद के समन्वय से विश्व जल दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष बालोद में कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला में बालोद जिले के समस्त विभाग के जिला स्तर के अधिकारी उपस्थित थे इस अवसर पर मनोज कुमार सिंह ठाकुर प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बालोद द्वारा जल संरक्षण के संबंध में कानूनी जानकारी दी गई एवं कलेक्टर बालोद द्वारा जल के महत्व और उपयोगिता के संबंध में जानकारी दी गई तत्पश्चात कलेक्ट्रेट परिसर बालोद से विश्व जल दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर प्रचार-प्रसार हेतु रवाना किया गया, इस अवसर पर पार्थ तिवारी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बालोद तथा समस्त विभाग के अधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के पैरा लीगल वालेंटियर्स उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *