google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

असम की बेहाली विधानसभा में आयोजित विशाल जनसभा को राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने किया संबोधित,प्रभारी वीरेंद्र साहू (छत्तीसगढ़) भी रहे साथ मंच पर

असम में बनेगी भाजपा की दुबारा सरकार यहां की जनता ने देखा है। भाजपा सरकार के कार्यो को जो बोला वही किया सड़क,बिजली,पानी जैसे जायज समस्याओं को हल कर असम में खुशहाली लाने का काम भाजपा की सरकार ने किया :- वीरेंद्र साहू ,बेहाली विधानसभा प्रभारी

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आज विशाल आमसभा को सम्बोधित किया वही इस विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी के रूप में कार्य कर रहे छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू भी मंच पर मौजूद रहे।श्री नड्डा ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि ये चुनाव असम की बढ़ती विकास यात्रा को और गति देने का चुनाव है। भाजपा सरकार ने प्रदेश में घुसपैठ को पूर्णतः रोकने का कार्य किया है।असम में भाजपा सरकार ने असम को विकास की मुख्यधारा में लाने का काम किया है। वर्षो से मांग हो रहा था कि ब्रहमपुत्र नदी पर पुल का निर्माण हो और उस काम को पूरा करने का भी कार्य भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है। चाय बागानों में कार्य करने वाले मजदूरों भाइयों बहनों के हित मे कदम उठाए गए है। वही असम को अशांति के रास्ते से दूर लाकर शांति का वातावरण का निर्माण किया गया है।

इस चुनावी सभा मे उपस्थिति भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष j p नड्डा , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एव। असम प्रभारी विजेन्द्र पंडा, तेजपुर लोकसभा सांसद पल्लव लोचन दास, राज्यसभा संसद विधानसभा प्रत्यासी रंजीत दत्ता ,प्रभारी विधानसभा वीरेंद्र साहू ( गुंडरदेही छत्तीसगढ़) ,नवीम पवार आदि उपस्थिति रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *