google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए नगर पंचायत डौण्डी लोहारा के द्वारा पहल करने से बाजारों में बरती गई सावधानी

दुकानदारों के बीच दूरी बनाने चुना से की गई मार्किंग वही जनप्रतिनिधियों ने भी मौके पर उपस्थित होकर दी आमजनों को समझाइस कहा नियमो का पालन जरूर करे।

पहले की तुलना में साप्ताहिक बाजार में चहल पहल तो पूर्व की तरह ही था पर सावधानी बरतने की सलाह पर लोगो ने भी थोड़ा सावधानी बरता व नियमो का पालन किया।

आज नगर पंचायत डोंडी लोहारा के साप्ताहिक बाजार को नगर के अध्यक्ष श्रीमती लोकेश्वरी गोपी साहू, पार्षद अशोक चनाप, नारायण सिन्हा, सोभा राजपूत, मनी बघेल, श्रीमती यशोदा भुआर्य, श्रीमती सोभद्रा देवांगन, श्रीमती सोभद्रा टांडेकर व समस्त पार्षद गण एवं निकाय के अधिकारी/कर्मचारियों, पुलिस प्रशासन के सहयोग से बाजारों में बैठने वाले दुकानदारों को व्यवस्थित रूप से बैठाया गया, जिससे नगरवासियो में हर्ष व्याप्त है। सभी नागरिकों ने इस कार्य की सराहना की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *