
डौण्डी लोहारा नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड गाडलाइन के अनुसार ब्लाक चिकित्सा अधिकारी विनोद चौरका के मार्गदर्शन में व जिला प्रशासन के निर्देश पर आमजन को कोरोना का कोविशिल्ड वैक्सीन का टीका लगाया जा रहा है।जिसके लिए सामुदायिक केंद्र में बेहतर व्यवस्था किया गया है। जहां टिका लगवाने आने वालों के लिए बैठक की व्यवस्था के साथ ही टिका लगवाने के बाद कुछ देर तक रुकने की भी समुचित व्यवस्था बनाया गया है। इस सेंटर में स्थानीय निवासियों के साथ साथ आसपास के आमजनता भी आकर टिका लगवा रहे है।

आज टिकाकरन केंद्र में प्रथम डोज के रूप में कुल 157 लोगो को टिका लगा वही दूसरे डोज में 09 लोगो ने टिका लगवाया आज कुल 166 लोगो को टिका लगा


आज कोविड वैक्सीनेशन सेंटर में बीएमओ डॉ. विनोद चौरका, जसराज शर्मा खण्ड विस्तार प्रशिक्षक अधिकारी मौजूद रहे।वही,होनेश ठाकुर ग्रामीण स्वास्थ्य सयोंजक ओन्यास मरकाम,श्रीमती कुंती साहू,दुर्गा यादव,अनिता साहू सहित जानकी भूआर्य पर्यवेक्षक सुरेंद्र खरे आपरेटर ने आज टिकाकरण कार्य को सम्पूर्ण किया
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904