

बालोद कलेक्टर जनमेजय महोबे ने शासन की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी के तहत् आज डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम मंुढौरी, नंगूटोला , खपराभाट, जेवरतला और ग्राम किसना पहुंचकर वहां गौठानों तथा चारागाह परिसर का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने गौठानों में गोधन न्याय योजना के तहत् गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, चारागाह परिसरों में सब्जी उत्पादन सहित अन्य गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने स्व सहायता समूहों की सदस्यों को लगन व मेहनत से कार्य कर आत्मनिर्भर बनने उनका उत्साहवर्धक किया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश कुमार चन्द्राकर इस अवसर पर मौजूद थे।

कलेक्टर ने ग्राम मुंढौरी के गौठान में स्व सहायता समूह की सदस्यों से चर्चा कर गोधन न्याय योजना के तहत् गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, केंचुआ की उपलब्धता आदि की जानकारी ली। उन्होंने समूह की सदस्यों से मछलीपालन, बकरीपालन तथा मुर्गीपालन हेतु चर्चा किया। उन्होंने वहां पानी की उपलब्धता की जानकारी ली। कलेक्टर ने ग्राम नंगूटोला के गौठान परसिर में स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पादों का अवलोकन कर उसकी सराहना की और आकर्षक पैकेजिंग के निर्देश दिए। उन्होंने वहां वृक्षारोपण कार्य का अवलोकन किया और उसकी सुरक्षा के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्व सहायता समूह की सदस्यों को बकरीपालन हेतु प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने वहां चारागाह परिसर का अवलोकन कर सब्जियों के अतिरिक्त हल्दी उत्पादन के लिए भी प्रोत्साहित किया।
कलेक्टर ने ग्राम खपराभाट के गौठान परिसर में वर्मी कम्पोस्ट निर्माण का अवलोकन किया तथा वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय की जानकारी ली। स्व सहायता समूह की सदस्यों ने कलेक्टर को बताया कि अब तक 83 क्ंिवटल वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय कर लिया गया है। कलेक्टर ने मछलीपालन तथा मुर्गीपालन के लिए समूह की सदस्यों को आवश्यक मार्गदर्शन दिए। उन्होंने चारागाह परिसर में सब्जी फसल का अवलोकन कर कहा कि हल्दी तथा अदरक का भी फसल लें। ग्राम जेवरतला के गौठान परिसर में स्व सहायता समूह की सदस्यों ने कलेक्टर को बताया कि अब तक दस हजार रूपए से अधिक का हर्बल गुलाल तथा आठ हजार रूपए का हल्दी, मिर्च, धनिया का मसाला तैयार कर विक्रय कर चुके हैं। कलेक्टर ने स्व सहायता समूह के कार्यों की सराहना कर उनका उत्साहवर्धन किया। कलेक्टर ने ग्राम किसना के गौठान परिसर में फलदार और छायादार पौधों का रोपण हेतु प्लानिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने चारागाह परिसर में सब्जियों का उत्पादन और विक्रय की जानकारी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हेमंत ठाकुर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।



CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904