google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

होली पर्व पर बनी रहे शांति हुई बैठक,कोरोना के बढ़ते मामलों पर भी सावधानी रखें जनप्रतिनिधि,शांति के साथ होली मनाने सभी की सहमति बनी

बैठक में पत्रकार जयेश ठाकुर,बलराम गुप्ता,पावन देवांगन,शिव जायसवाल,शुभम ओटवानी भी मौजूद थे

बैठक में सुरेगांव थाना प्रभारी अमित तिवारी व डौण्डी लोहारा थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने भी सभी से शांति व्यवस्था बनाने की अपील की व विभाग के तरफ से की जाने वाली व्यवस्था की जानकारी भी दी

बैठक में अनिल लोढा,संदीप जैन, इकबाल अरोरा, प्रेम भंसाली सहित पार्षदों ने भी अपने विचार व्यक्त किये व सुझाव दिए

डौण्डी लोहारा :- आज नगर पंचायत के सभाकक्ष में नगर के जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों व नगर पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ आज राजस्व विभाग तहसीलदार आर आर दुबे व नायब तहसीलदार राजश्री पांडेय की उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुई। आज की बैठक में तहसीलदार ने बैठक की शुरुआत में कोरोना गाडलाइन के तहत मिले निर्देशो का पालन करने आवश्यक जानकारी दी व सभी को पालन करने को कहा। होली पर्व के मद्देनजर चर्चा में जानकारी दी गई कि होली में 5 लोगो से ज्यादा की संख्या में मनाए एकत्र न हो,तिलक होली ही खेले हो सके तो घर में ही रहकर त्यौहार मनाए,हुड़दंग रोकने पुलिस की चौकस व्यवस्था भी होगी व आमजनों को भी इसमे सहयोग करने की बात कही गई।

आज की बैठक में नगर पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती लोकेश्वरी साहू,उपाध्यक्ष श्रीमती विद्या शर्मा,कांग्रेस के जिला सचिव अनिल लोढा,हस्तीमल सांखला,ताराचंद जैन,व्यापारी संघ अध्यक्ष इकबाल अरोरा, सांसद प्रतिनिधि संदीप जैन,पूर्व अध्यक्ष प्रेम भंसाली, एल्डरमेन संजय गुप्ता, पार्षदगण अनिता साहू,ममता शर्मा,शुभदरा देवांगन,दसोदा देवांगन,सुभद्रा टांडेकर,शोभा ठाकुर,झुमुक कोसमा,नारायण सिन्हा, सहीत मुख्यनगर पालिका अधिकारी मनीष गायकवाड़ सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *