लंबे समय से लंबित निगम मंडलों की दूसरी सूची को लेकर पीसीसी चीफ मोहन मरकाम का बड़ा बयान सामने आया है। पीसीसी चीफ मरकाम ने कहा है कि असम विधानसभा चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ के निगम मंडलों की नियुक्तियां होगी। इस संबंध में जल्द ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा होगी।
बता दें कि इससे पहले भी कई प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया सहित कई नेताओं ने निगम मंडलों की दूसरी सूची जल्द जारी करने की बात कही थी। लेकिन अभी तक निगम मंडलों की निुयक्तियां पूरी नहीं हो पाई है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904