google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में धारा 144 लागू, लगी पाबंदी, घर पर ही मनेगी होली-रमजान

कोरोना के तेजी से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ में हड़कंप मचा हुआ है। हालात पर काबू पाने के लिए प्रशासन अधिक संक्रमण वाले इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। साथ ही प्रदेश के कई जिलों में धारा 144 लागू कर दिया गया है। बता दें कि प्रशासन ने मुंगेली, दुर्ग, राजनांदगांव, रायगढ़, पेंड्रा, नारायणपुर और जशपुर जिले में धारा 144 लागू कर दिया गया है।

होली व रमजान के साथ ही अन्य कार्यक्रमों में शारीरिक दूरी का पालन के साथ ही जुलूस, धरना प्रदर्शन व समारोह पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही जिले में आज से ही धारा 144 लागू की गई है। धारा 144 लागू होने के बाद अब सार्वजनिक स्थानों पर पांच से अधिक लोग एक साथ खड़े नहीं हो सकेंगे। साथ ही मास्क नहीं लगाने वालों पर 500 रुपए जुर्माना लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *