कोविड 19 गाइडलाइन का पालन कराने शांति समिति की हुई बैठक होली त्यौहार शांतिपूर्ण मनाने प्रशासन ने की अपील
जीत तिवारी ब्यूरोचीफ महासमुन्द- कोविड-19 के बढ़ते प्रभाव को कम करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन को पालन कराने के लिए महासमुंद जिले के सरायपाली थाने में शांति समिति की बैठक आहूत की गई बैठक में अनुविभागीय अधिकारी बीएस मरकाम एसडीओपी सरायपाली विकास पाटले तहसीलदार, सीएमओ नगर पालिका के साथ नगर पालिका अध्यक्ष अमृत पटेल जनपद अध्यक्ष श्रीमती कुमारी भास्कर और थाना प्रभारी वीणा यादव उपस्थित रहे, बैठक में जिला प्रशासन द्वारा जारी गाइड लाइन की जानकारी उपस्थित शांति समिति के सदस्यों और गणमान्य जनों को दी गई तथा आगामी होली त्यौहार के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए जा रहे व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई बैठक में कोविड-19 की रोकथाम और इससे बचाव के लिए जिला प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइन की जानकारी देते हुए एसडीएम सरायपाली श्री मरकाम ने बताया कि जिला कलेक्टर के द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं जिसके अनुसार 5 व्यक्ति से अधिक के समूह में लोगों को नहीं रहना है तथा सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार से त्यौहार आदि का आयोजन नहीं करना है इसके साथ ही डीजे और लाउडस्पीकर का उपयोग प्रतिबंधित करने की जानकारी उनके द्वारा दिए गए हैं वही प्रशासन की ओर से जारी कोविड-19 गाइडलाइन का पूर्ण तरह पालन करने तथा मास्क का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील भी लोगों से की गई है शांति समिति की आहूत बैठक में नगर पालिका क्षेत्र के सभी पार्षदगण सहित मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904