google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जिला संगठन ने सरायपाली नगर पालिका में चल रहे घटनाक्रम को समाप्त करने बनाई समिति

सरायपाली छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार व जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर के द्वारा सरायपाली नगर पालिका के राजनीतिक घटनाक्रम को ध्यानमें रखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष अमृतलाल पटेल एवं सभापति व वार्ड क्रम 08 के पार्षद हरदीप सिंह रैना के बीच वार्तालाप व सुलह कराने के लिए सरायपाली के वरिष्ठ कांग्रेसियों की एक समिति का गठनकियागया समितिमें अब्दुल नईम लखानी प्रदीप गुप्ता महेंद्र बाघ सुभाष प्रधान को जिम्मेदारी सौंपी गई कि अध्यक्ष अमृत लाल पटेल व सभापति हरदीपसिंह रैना के मध्य कुछ समयसे गलतफहमी के कारण आपसी मनमुटाव उत्पन्न हो गयाथा जिससे नगरपालिका का संचालनएवं विकास कार्य बाधित हो रहा था इस कारण समिति के सदस्योंने
नगरपालिका अध्यक्ष अमृतलाल पटेल तथा पार्षद हरदीप सिंह रैना स विचार विमर्श कर चर्चा की और दोनों के बीच गलतफहमियां को दूर करने का प्रयास किया नगर पालिका अध्यक्ष अमृतपटेल के द्वारा सभापति हरदीप सिंह रैना के सभापति के पद से दिए गए त्यागपत्र को अस्वीकार किया गया और पुरानी बातों को भुलाते हुए आपसमें एक दूसरे को गले लगाया और कहाकि हम समिति को वचन देते हैकि आप लोगोंके मार्गदर्शन एवं आशिर्वाद से नगर की सेवा एवं प्रदेशसरकार की जनकल्याणकारी व महत्वाकांक्षी योजनाओंको जन जन तक पहुचाने में तत्पर रहेंगें समितिके सदस्योंने अध्यक्ष अमृत पटेल व सभापति हरदीपसिंह रैना को विश्वास दिलायाकि आप दोनों नगरके विकास को सर्वोपरि मानते हुए भविष्यमें एक साथ काम करके नगर के सर्वागीण विकासकेलिए प्रतिबद्ध रहेंगें जिससे प्रदेशसरकार द्वारा जो भी आवश्यक मूलक कार्य है उसे कर्तव्य निष्ठासे पूरा करने के लिए सहयोग दिएजानेका आश्वासन दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *