
भाजपा के दिग्गज नेता मिस्टर एक्सटर्नल सिंघी को कांग्रेस पार्टी में प्रवेश भी कराया

छत्तीसगढ़ के संस्कृति ,कला व परंपरा में रचे बसे विधायक कुँवर सिंह निषाद ने असम में भी अपनी चिरपरिचित शैली में वहां के असमी मतदाताओं में अपना प्रभाव छोड़ा व पार्टी को मजबूती दिया


बालोद/गुंडरदेही :- असम के चुनावों में छत्तीसगढ़ के जिन प्रमुख नेताओं व विधायको को पार्टी संगठन की ओर से जिम्मेदारी मिली थी उनमें बालोद जिले के गुंडरदेही के विधायक व प्रदेश सरकार के संसदीय सचिव कुँवर सिंह निषाद का नाम भी शामिल था और निषाद ने पार्टी की ओर से मिली जिम्मेदारी को शत प्रतिशत पूरा किया व असम के हाफलंग विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी मि.निर्मल लांगलांगथासा के पक्ष में जमकर प्रचार किया व असम के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शहर सहित पहाड़ी ग्रामो में पहुंचकर छोटी बड़ी चुनावी सभाओं को संबोधित किया व असम के लिए पार्टी के 5 संकल्पों को जनता तक पहुंचाया विधायक कुँवरसिंह निषाद की माने तो इस चुनाव में असम राज्य में आमजनता के बीच कांग्रेस को लेकर एक अच्छा माहौल बना हुआ है। और पार्टी प्रत्याशी भारी संख्या में जीतकर आएंगे व प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी असम की जनता भाजपा सरकार के 5 वर्ष के वर्तमान कार्यकाल से निराश हो चुकी है। व किये वायदे पूरा न करने को लेकर भी काफी आक्रोशित है।




CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904