google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन खैरागढ़ का समीक्षा बैठक सम्पन्न

खैरागढ़- प्रदेश भर मे सभी ब्लाकों में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फैडरेशन का समीक्षा बैठक का दौर जारी है।इसी कड़ी में हमारे राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ ब्लाक का समीक्षा बैठक विगत दिनो अवंती हाई स्कूल खैरागढ़ में संपन्न हुआ (ब्लाक अध्यक्ष खैरागढ़)के नेतृत्व व सभी जिला,ब्लाक और जिले के प्रदेश पदाधिकारी एवं समस्त सहायक शिक्षकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ ।

बैठक का मुख्य विषय

सर्वप्रथम फेडरेशन के 12 मार्च के आंदोलन पर चर्चा करते हुए जिनकी पहचान ही काम है नाम नहीं काम बोलता है पर विश्वास करने वाले ऐसा अध्यक्ष जो सिर्फ काम के लिए जाना जाता है और वह हमारे ब्लॉक ही नहीं, जिला ही नहीं , पूरे प्रांत में सिर्फ अपने काम से पहचान बनाया है हमारे जिलाध्यक्ष जो कि निश्चित तौर पर साथियों खैरागढ़ ब्लॉक की समीक्षा बैठक में पहुंचे, हमारा सौभाग्य है कि ऐसे कर्मठ,संघर्षशील जुझारू फेडरेशन के राजनांदगांव जिला अध्यक्ष- शंकर साहू जी उपस्थिति रहा और उन्होंने आज हमारे खैरागढ़ ब्लॉक की समीक्षा बैठक को संबोधित कर बताया कि प्रदेश अध्यक्ष माननीय मनीष मिश्रा के नेतृत्व में और आप सभी के अपार सहयोग से हमारा मुख्य मंत्री निवास घेराव कार्यक्रम पूर्ण रूप से सफल रहा तथा शासन-प्रशासन को झुकना पड़ा और 15 दिवस के भीतर मांग पूरा करने का आश्वासन प्रदेश के शिक्षामंत्री-डॉ. प्रेमसाय टेकाम जी द्वारा दिया गया ।
ब्लाक अध्यक्ष रामलाल साहु ने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु जल्द ही संकुल से लेकर जिला स्तर तक पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। वेतन विसंगति के कारण प्रदेश के 1,09,000 सहायक शिक्षकों को प्रतिमाह लगभग 10-15 हजार की आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

कार्यकारी अध्यक्ष नंदकिशोर सिमकर ने बताया कि जिले में सहायक शिक्षकों की जिला स्तरीय व ब्लाक स्तरीय समस्याओं के निराकरण हेतु जिला व ब्लॉक संगठन द्वारा सतत प्रयास किया जा रहा है,ताकि स्थानीय समस्याओं का निदान जल्दी से हो सकें।

बैठक में उपस्थित सभी सहायक शिक्षक साथियों ने एक स्वर में हामीं भरी कि हम सब नए उमंग व नई ऊर्जा के साथ फेडरेशन की 01 सूत्रीय मांग- “वेतन विसंगति दूर कराने” एकजुटता से तैयार है और जो विसंगति पूर्ण वेतन है उससे संतुष्ट नहीं हैं और जब तक हमारी मांग पूरी नही हो जाती तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इस प्रकार विभिन्न मुद्दो पर भी चर्चा किया गया।

बैठक में प्रमुख रूप से राजनांदगांव जिला अध्यक्ष ,ऊर्जावान ,हमेशा फेडरेशन के लिए तत्पर शंकर साहू एवं छुरिया ब्लॉक अध्यक्ष भाई कीरत कुमार गणवीर जी एवं जिला पदाधिकारी रामेश्वर साहू जिला संयुक्त महामंत्री,शैलेंद्र साहू जिला कोषाध्यक्ष,विनोद कुमार यदु जिला अनुशासन समिति सदस्य ,प्रांतीय सहसचिव- राजू यादव, जिला उपाध्यक्ष-छत्रपाल सिंह परिहार,

मीडिया प्रभारी :-भाई दूज राम साहू ब्लॉक उपाध्यक्ष श्रीमती अनुपमा यादव , ब्लॉक कोषाध्यक्ष भाई राजेश लोधी ,समस्त संकुल अध्यक्ष रूप कुमार जांगड़े बलीराम वर्मा, संजू कंवर, संतोष तोड़े,सुधीर नायक,खेमचंद साहू,मधुर चक्रधारी, सुकालू साहू, कृत लाल जँघेल, दिलीप वर्मा, युगल किशोर , नेहा सिंह , जंघेल मैडम ,लहरे मैडम ,माहेश्वरी मरकाम ,लुमेश्वरी, पलटू राम हब्बू कँवर ,प्रदुम्न जी,एवं अन्य साथियों ने अपना बहुमूल्य समय निकालकर समीक्षा बैठक में अपनी उपस्थिति दिया एवं हमारे सभी संकुल अध्यक्षों ने प्रमुख रूप से संकुल को मजबूत करने की दिशा में काम करने की आवश्यकता बताया एवं संगठन के साथ रहेंगे, संगठन के लिए एवं संगठन के हित में काम करेंगे यह शपथ लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *