प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर हुई सतर्क आसपास के ग्रामों में भी जांच हुई शुरू
देवरीबंगला / डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम भालूकोना में दूसरे दिन भी कोरोना का कहर जारी रहा भालू कोना में 150 लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें 11 लोग संक्रमित पाए गए। वही कठिया में 140 लोगों की जांच की गई। जिसमें 5 लोग संक्रमित पाए गए। सभी संक्रमित लोगों को पाकुरभाट भेजा जा रहा है। लगातार कोरोना के मरीज मिलने से आस-पास के गांव में दहशत हो गई है। प्रशासन भी एहतियात बरत रहा है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904