google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मड़ियाकटटा के प्रधान पाठक दयालूराम पिकेश्वर ने जनसमुदाय के सहयोग से कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को रोकने सावधानी बरतने ‌ जन-जागरूकता अभियान गांव-गांव में चलाया


डौण्डी लोहारा–संकुल केन्द्र खोलझर अंतर्गत वनांचल ग्रामीण क्षेत्र ग्राम मड़ियाकटटा के प्रधान पाठक दयालूराम पिकेश्वर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मड़ियाकटटा ने कोविड19 कोरोनावायरस संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए ग्राम पंचायत मड़ियाकटटा के सरपंच सीमा मण्डावीं उपसरपंच कमलेश्वरी टेभूर्ने मितानिन एवं भारत माता वाहिनी के सदस्य पंचायत के ‌पंचो के साथ मिलकर जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस कोरोनावायरस संक्रमण से बचने के उपाय बताए गए हैं। इस माहामारी के लिए प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि सावधानी बरतें सावधानी ही बचाव के उपाय है। शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया है। लोगों को कोरोना अर्थ भी बताया कोरोनावायरस के संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुए तथा वर्तमान में कोरोनावायरस संक्रमण के कारण सार्वजनिक स्थलों एवं भीड़ भीड़ वाले स्थानों गलियों में आने जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मासिक फेस कवर धारण करना अनिवार्य है। दो पहिया चार पहिया वाहन में सवार होकर यात्रा वाले को मास्क पहनना आवश्यक है। सार्वजनिक स्थानों पर थूकने की प्रतिबंध है। होली मिलन समारोह या अन्य किसी भी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति आगामी आदेश पर्यन्त नहीं है। होलिका दहन के समय सैनिटाइजर ‌फिजिकल डिस्टेंसिग एवं मास्क का प्रयोग किया है। समस्त प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम एवं त्यौहार सामाजिक सांस्कृतिक खेलकूद मेला अथवा किसी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रम में प्रतिबंधित है। होली के त्यौहार पर हर्बल गुलाल एवं पलास फुलों के रंग का उपयोग करें। किसी भी ब्यक्ति को सर्दी खांसी बुखार सांस लेने में लेने में दिक्कत स्वाद या गंध महसूस नहीं होना,दस्त उल्टी या शरीर में दर्द की शिकायत हो तो निकट केन्द्र में कोविड 19 जांच कराना तथा जांच रिपोर्ट प्राप्त होते तक होम क्वांरटाईन रहना आवश्यक है। सावधानी ही सुरक्षा है। और शासन के निर्देश दिए गए पालन करना आवश्यक है क्योंकि यह संक्रमण मानव जीवन के लिए घातक है। इसलिए बार बार साबुन से हाथ धोना चाहिए। जिसका उम्र 45साल से अधिक की है टीका अवश्य लगाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *