स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों में पूर्व में संचालित कोविड केयर सेंटर्स (आइसोलेशन सेंटर्स) को दोबारा चालू करने और अनुमति प्राप्त निजी चिकित्सालयों में कोरोना संक्रमितों के इलाज हेतु आवश्यक समन्वय के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को परिपत्र जारी किया है। स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक नीरज बंसोड़ ने सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को कोविड-19 मरीजों के उपचार हेतु अनुमति प्राप्त स्थानीय अस्पतालों के साथ बैठक कर उन्हें पुनः क्रियाशील करने तथा पूर्व में संचालित कोविड केयर सेंटर्स को दोबारा शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904