
डोण्डी थाना परिसर में आगामी होली पर्व मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता तहसीलदार प्रतिमा अभिषेक झा तथा संचालन थाना प्रभारी अनिल ठाकुर ने किया। तहसीलदार प्रतिमा अभिषेक झा ने संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष होली पर्व शांति व सौहार्द वातावरण से मनाएं।नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि से भी कहा कि सभी जनप्रतिनिधि अपने अपने क्षेत्र में शांति समिति की बैठक करे। मुखौटो का इस्तेमाल बिल्कुल ना करे पर्व के दिन किसी भी तरह की अश्लीलता वाले गाने ना बजाए ताकि किसी भी धर्म को ठेस ना पहुचे। अभी काेरोना काल समाप्त नहीं हुआ जिस तरह से फिर से काेरोना फैल रहा है उसे देखते हुए सरकार की गाइडलाइन का पालन अवश्य ही करे। डोण्डी थाना प्रभारी अनिल ठाकुर ने कहा कि इस क्षेत्र में कही भी किसी भी तरह का अगर कोई समस्या होगी तो आप अपने थाना में सूचित जरूर करेंगे। होली पर्व सभी समुदायों के लोगो को मिलकर मनाना है।होली पर्व में नव युवक शराब का सेवन ना करे। बैठक की समाप्ति के पश्चात सभी एक दूसरे को गुलाल अबीर लगा कर होली पर्व की बधाइयां दिए। इस मौके पर नायाब तहसीलदार विनय देवांगन, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष झा,नगर पंचायत अध्यक्ष सोमेश सोरी,उपाध्यक्ष रूपेश नायक, पार्षदों में ममता जैन,रेखा चौहान,अजय चौहान, संजीव मानकर,भावेश यादव ,कांग्रेस जिला अध्यक्ष अतीक कुरैशी, अश्विनी जायसवाल सहित अन्य उपस्थित थे।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904