google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

भाजपा शहर मंडल ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिला चिकित्सालय अस्पताल में लगाया हेल्प डेस्क

भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल बालोद ने आज जिला चिकित्सालय अस्पताल में हेल्प डेस्क लगाकर कोविड वैक्सिंग लगाने लोगों की मदद
साथ ही साथ निशुल्क काढा का वितरण और डॉ मोना टुवानी के विशेष सहयोग से निशुल्क मास्क का वितरण किया गया

50 लोगों को लगावाया कोविड वैक्सीन

भाजपा शहर मंडल ने आज विभिन्न वार्डों में लोगों को प्रेरित कर लगभग 50 लोगों को उनके घर से लाकर कोविड वैक्सीन लगवाया और जनहित का कार्य किया

भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ने बताया कि हमारा यह प्रयास लगातार अनवरत जारी रहेगा कुछ दिन पूर्व हमने 30 लोगों को और वैक्सीन लगवाया था और आगे भी इस कार्य को करते रहेंगे

तत्पश्चात भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल के कार्यकर्ताओं ने शहर के सदर बाजार में जाकर शहर में घूम रहे बिना मास्क के लोगों को रोक रोक कर समझाइश देते हुए उन्हें मास्क का वितरण किया और उन्हें हमेशा मास्क पहनने की समझाइश दी शहर में इस कार्य की लोगों ने भूरी भुरी प्रशंसा की

इन समस्त कार्यक्रमों में यथासंभव कोविड के नियमों का पालन किया गया इस कार्यक्रम में विशेष रूप से डॉ मोना टुवानी का विशेष सहयोग रहा

इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री व इस अभियान के प्रदेश सदस्य राकेश यादव,अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री शाहिद खान ,शहर मंडल के अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ,वरिष्ठ पार्षद कमलेश सोनी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष लीला शर्मा, शहर भाजपा के नेता अमित चोपड़ा, आदिवासी नेता पालक ठाकुर, डॉ मोना टूवानी, महामंत्री संतोष कौशिक व नरेंद्र सोनवानी,शहर भाजपा के मंत्री कमल पनपालीय,महिला नेत्री हितेश्वरी कौशिक,भाजपा नेता,कैलाश चांडक, कल्याण साहू, अड्डू मंडावी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *