
कुसुमकसा — कुसुमकसा में जन्मी व कछा दूसरी तक ग्राम में ही शिक्षा अध्ययन करने वाली सृष्टि बाफना का भारतीय स्पेश रिसर्च संस्थान( ISRO) के राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित वैज्ञानिक (सिविल) चयन परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर बाफना परिवार, ग्राम नगर व छत्तीसगढ़ को गौरवन्तित किया है , सृष्टि बाफना के चयन परीक्षा के परिणाम आने व अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान में उत्तीर्ण करने की जानकारी होते ही बाफना परिवार में उत्सव व उल्लास के साथ सृष्टि बाफना को बधाई देने वालो का तांता लगा रहा ,सृष्टि बाफना होली के एक दिन पूर्व ही दिल्ली से दुर्ग होए हुए कुसुमकसा पहुंची थी , परीक्षा परिणाम की जानकारी मिलते ही उत्कृष्ट अंको से उत्तीर्ण होने से सृष्टि बाफना के खुशी के आंसू रूक नही रहे थे ,सृष्टि बाफना ने भारतीय स्पेस रिसर्च संस्थान में वैज्ञानिक पद पर चयनित होने पर अपने माता पिता ,परिजनों व गुरुओं का मार्गदर्शन व आशीर्वाद को बताया

सृष्टि बाफना का जन्म कुसुमकसा के प्रतिष्ठित व्यवसायी स्व लक्ष्मी लाल बाफना के सुपुत्र मोतीलाल बाफना (पूर्व सांसद प्रतिनिधि ) के यहां हुआ था ,बचपन से ही मेघावी रही सृष्टि बाफना सरस्वती शिशु मंदिर कुसुमकसा में कछा दूसरी तक शिक्षा अध्ययन की उसके बाद मोती बाफना पदनाभपुर दुर्ग में रहने लगे तो उसके बाद दुर्ग के महावीर विद्यालय हिंदी मीडियम से दसवीं व बारहवीं तक शिक्षा ग्रहण की व दसवीं व बारहवीं की परिछाओ में राज्य स्तर पर आठवा स्थान प्राप्त किया था , उसके बाद बी आई टी दुर्ग से सिविल इंजीनियरिंग की परीक्षा उत्तीर्ण की तद्पश्चात आई आई टी दिल्ली में एम टेक किया ,ISRO के अलावा सृष्टि बाफना का चयन दिल्ली मेट्रो और कोल इंडिया में भी हुआ है. वही .UPSC द्वारा आयोजित इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस की परीक्षा में भी उनका साक्षात्कार हो चुका है एवं परिणाम प्रतीक्षित है.लक्ष्य के प्रति अपनी मेहनत लगन व दृढ़विश्वास के चलते आज इस मुकाम में पहुंची
पढ़ाई के अतिरिक्त सृष्टि बाफना को संगीत में भी रुचि है खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय से डिप्लोमा प्राप्त कर चुकी है
सृष्टि बाफना के वैज्ञानिक पद पर अखिल भारतीय चयन परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने व सृष्टि बाफना के कुसुमकसा निवास में होने की जानकारी होने पर श्रीमती अनिला भेड़िया केबिनेट मंत्री महिला बाल विकास व समाज कल्याण विभाग ने अपने प्रतिनिधि पीयूष सोनी को कुसुमकसा भेजकर सृष्टि बाफना को बधाई प्रेषित करते हुए मुंह मीठा कराया
, मिथलेश निरोटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद कुसुमकसा पहुंचकर सृष्टि बाफना को बधाई देते हुए अखिल भारतीय वैज्ञानिक (सिविल ) की परीक्षा में प्रथम आने पर सृष्टि बाफना को बधाई देते हुए उत्कृष्ट प्रतिभा से कुसुमकसा ग्राम सहित जिला व राज्य को गौरवन्तित करने पर शुभकामनाएं दी
,शिवराम सिन्द्रामे सरपंच ग्राम पंचायत कुसुमकसा जैन समाज के प्रकाशचंद कुचेरिया ,अरुण रायसोनी ,कंवरलाल कुचेरिया ,जैन संघटना कुसुमकसा के संयुक्त अध्यक्ष मनीष गुणधर -देवराज सोनी ,शांतिलाल गुणधर ,अनिल सुथार ,नितिन जैन ,दिनेश सोनी ,आशीष कुचेरिया ,भंवरलाल गुणधर , भीखमचंद कोटडिया,अतिश सोनी ,मोतीलाल कुचेरिया ,मयंक सोनी ,महावीर ,जसराज कुचेरिया सहित , मोहनदास मानिकपुरी ,मनीष जेठवानी ,राजू सिन्हा ,सहित कुसुमकसा के ग्रामीणों ने सृष्टि बाफना को इस सफलता गौरव व सम्मान हेतु बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की ,
, सृष्टि बाफना के चयन परीक्षा के परिणाम आने व अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान में उत्तीर्ण करने की जानकारी के बाद माता पिता से मिलने को लेकर काफी उत्सुक थी चूंकि होली के लिए अपनी दादी ,चाचा ,चाची व बहनों के पास कुसुमकसा आई थी सोमवार शाम को खुशखबरी मिलने के बाद बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ था मंगलवार शाम को कुसुमकसा से दुर्ग मम्मी पापा के पास जाने रवाना हुई।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904