google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

गुंडरदेही क्षेत्र में तांदुला नदी व किनारे बसे गांवों से रेत माफियाओं ने निकाल ली सैकड़ो ट्रिप रेत देर रात परिवहन कर दूसरे जगह एकत्र करने की बातें आ रहा सामने

मां तांदुला नदी में चांदनी रात में ट्रैक्टर की लाइट बंद कर रेत माफियाओं ने अवैध रूप से रेत घाट से लगभग सैकड़ो ट्रिप रेत अवैध परिवहन कर दिया ,प्रशासन जान के भी अनजान है।

गुंडरदेही  cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू गुंडरदेही मुख्यालय से 3 किलोमीटर की दूरी में स्थित मां तांदुला नदी किनारे बसे ग्राम में लगातार राज्य शासन के बिना अनुमति के अवैध रूप से रेत उत्खनन करने का मामला सामने आया है ।

नदी से निकाली गई रेत


गुंडरदेही नगर से लगा हुआ ग्राम रंगकटेरा ,चंदनबिरही, नवागांव एवं गुंडरदेही नगर सीमा नदी किनारे सतनाम समाज के मुक्तिधाम निजी एवं शासकीय जमीन पर भारी मात्रा में भसवा रेत का अवैध परिवहन हुआ है। इस प्रकार की जानकारी सामने आ रहा हैै।

नदी से निकाल कर बाहर रखे रेत के ढेर


रेत माफिया गुंडरदेही के तांदुला नदी के डोकरी घाट एवं रंग कठेरा रोड , चंदन बिरही ,नवागांव रोड से रोज 10:बजे रात से सुबह के 4:00 बजे तक रेत माफियाओं ने बेधड़क बिना रोक-टोक के रेत का अवैध परिवहन कर सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंचा रहे है। , यह रेत माफिया कौन है ? पूर्व में रेत माफियाओं पर जिला ट्रैफिक पुलिस एवं खनिज विभाग गुंडरदेही पुलिस तत्कालीन एसडीएम के द्वारा  कार्यवाही जा चुका है। पर अब यह रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद है । रेत माफिया दबी जुबान से कहने लगे है कि किसी जिम्मेदारों के बंगले पर रेत परिवहन किया है। इसलिए भी नहीं हो रहा है कार्यवाही जगह-जगह चर्चा का विषय बना हुआ है। जिला में बैठे खनिज विभाग के जिम्मेदार अधिकारी का भी इस अवैध परिवहन में मौन सहमति बना हुआ है सबसे कम कार्यवाही खनिज विभाग ने इस ओर किया है। अवैध उत्खनन पर सबसे ज्यादा कार्यवाही गुंडरदेही पुलिस ने किया है पर अब  कुछ समय से कार्यवाही नहीं होने से जनमानस में चर्चा है कि अवैध रूप से संचालित गुंडरदेही में ईंट भट्ठे में यह अवैध रूप से रेत परिवहन का स्टॉक देखा जा रहा है।  रेत माफिया बड़ी चतुराई से आधी रात को चांद की रोशनी में ट्रैक्टर की लाइट बंद कर मां तांदुला नदी से रेत निकाल रहे है। पूर्व में एनीकट के गेट खोलने से एनीकट में भरे पानी नीचे  चले जाने के कारण क्षेत्र में वाटर लेवल डाउन हो गया है। गेट खोलने की शिकायत अध्यक्ष सहित पार्षद ने किए थे शिकायत थाना व एसडीएम कार्यालय में, दूसरी ओर रेत माफियाओं के द्वारा लगातार ओवरलोड रेत परिवहन करने के कारण चंदन बिरही एनीकट में बने 6 लाख रुपए के एप्रोच सीमेंट्री करण का धूल उड़ रहा है और विभाग मौन बैठा है।

ओव्हरलोड गाड़ियों में रेत भरकर ले जाने से सीमेंटीकरण सड़क की यह हो गई हालात

वही अवैध रेत घाट के आसपास बने बघमरा एनीकट के बीच गेट खोलने का शिकायत पूर्व में हुआ था जिसका अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ गेट खोलने की शिकायत एकदम आम बात हो गया है। आज इसी जलभराव  के  नहीं होने के कारण किसानों की मोटर पंप में वाटर लेवल डाउन हो गया है , यह रेत माफियाओं के कारण यह स्थिति बन सकता है। खनिज विभाग के जिम्मेदार अफसर कभी भी फोन नहीं उठाते अब देखना होगा वैसे तो इस कार्यवाही का दायित्व खनिज विभाग का बनता है पर समय समय में गुंडरदेही पुलिस कार्यवाही के लिए नदी तक जाते हैं। पर रेत माफियाओं का मुखबीर इतना तगड़ा होता है कि अधिकारी के नदी पहुंचने से पहले अपने ट्रैक्टर निकाल देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *