google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कोविड-19 टीकाकरण के लिए संवेदशीलता और टीम भावना से कार्य करें – कलेक्टर कलेक्टर ने टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त करने वीडियों कांफ्रेसिंग से ली अधिकारियों की बैठक


कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कहा कि जिले में कोविड-19 टीकाकरण के लिए संवेदनशीलता और टीम भावना से कार्य करें। शासन के निर्देश पर कल एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों को कोविड-19 का टीकाकरण किया जाएगा। जिसके लिए शासन से जिले को 01 लाख 72 हजार 026 व्यक्तियों को टीकाकरण किए जाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसे इस माह के बीस तारीख तक सभी विभागों के समन्वय से शतप्रतिशत हासिल करें। श्री महोबे आज संयुक्त जिला कार्यालय के स्वान कक्ष में वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से विकासखण्ड स्तरीय स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, जनपद पंचायत, शिक्षा आदि विभागों के अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे।
कलेक्टर ने विकासखण्डवार कोविड-19 टीकाकरण के लक्ष्य प्राप्त करने हेतु तैयारी की जानकारी ली और टीकाकरण सत्रों को बढ़ाने आवश्यक मार्गदर्शन दिए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 का टीकाकरण शतप्रतिशत लक्ष्य हासिल करने सभी विभागों की सहभागिता जरूरी है। कलेक्टर ने विगत तीन चरणों में लक्ष्य के अनुसार टीकाकरण करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने कोविड-19 टीका के संबंध में अधिक से अधिक जानकारी से आम लोगों को अवगत कराने के लिए प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि टीका के संबंध में आम लोगों को पूरी जानकारी देना जरूरी है। टीका का शरीर पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता।
कलेक्टर ने कहा कि वर्तमान में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इसके नियंत्रण के लिए जरूरी है कि लक्ष्य के अनुसार टीकाकरण शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने अधिक से अधिक कोरोना टेस्टिंग के निर्देश दिए। कलेक्टर सभी विकासखण्डों में कोविड केयर सेंटर शुरू करने, जिला स्तर तथा विकासखण्ड स्तर पर नियंत्रण कक्ष शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोविड केयर सेंटरों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने होम आइसालेशन में रह रहे मरीजों से नियमित रूप से उनकी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि मास्क नहीं लगाने वालों के विरूद्ध जुर्माना की कार्यवाही जारी रखें। इस अवसर पर स्वान कक्ष में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश कुमार चन्द्राकर, डिप्टी कलेक्टर अभिषेक दीवान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ जे.पी. मेश्राम, जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ एस.के. सोनी और जनपद पंचायतो के स्वान कक्ष में एस.डी.एम., तहसीलदार, खण्ड चिकित्सा अधिकारी, जनपद सीईओ आदि संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *