google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कार व बाइक में भिड़ंत,2 घायल मंत्री निवास के पास हुआ दुर्घटना, संजारी के दोनों घायल युवक

डौंडीलोहारा :- डौण्डीलोहारा व सम्बलपुर के मध्य अंग्रेजी शराब दुकान के समीप आज बुधवार देर शाम लगभग 8 बजे के आसपास कार व बाइक में जबरदस्त भिड़ंत हो गयी।नागपुर से दल्लीराजहरा की ओर जा रही कार व डौंडीलोहारा से ग्राम सांजारी जा रहे 2 बाइक सवारों के मध्य जबर्दस्त भिड़ंत हो गयी ।जिसमें बाद दोनों बाइक सवार ग्राम सांजारी निवासी राजेश कोठारी व विनय निषाद को पैर, हाथ की कोहनी,घुटने व कमर में गंभीर चोट आई है।जिन्हें पुलिस के वाहन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से जानकारी के अनुसार प्राथमिक उपचार के बाद राजेश कोठारी को राजनंदगाव रेफर किया गया।घायलो को कांग्रेस नेता गुलाब भन्साली ने सहायता कर अस्पताल पहुचाया तथा उनके परिजनों को सूचित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *