3,149
खुड़मुड़ा हत्याकाण्ड के आरोपियों की जानकारी देने पर 30 हजार रुपए का पुरस्कार घोषित : पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ने की पुरस्कार की घोषणा
दुर्ग cg24 आजतक न्यूज पाटन ब्लाक के अमलेश्वर थाना अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ा में सोनकर परिवार के 04 सदस्यों की हत्या की गई हैं, जिसका रिपोर्ट अमलेश्वर थाना में दर्ज किया गया है। मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई है। उक्त घटना के संबंध में अज्ञात आरोपी/आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री विवेकानंद सिन्हा ने अज्ञात आरोपी/आरोपियों के संबंध में जानकारी देने/गिरफ्तारी कराने पर 30 हजार रुपए की नगद राशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की है। जानकारी देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
Read More »
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904