Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

सड़क निर्माण में अवैध तरीके से मुरूम परिवहन करते हुए पांच हाईवा और एक जेसीबी वाहन को खनिज विभाग एवं तहसीलदार ने किया जप्त

पूरा मामला अर्जुंदा तहसील के परना से झिका मार्ग 7.5 किलो मीटर में चोरी के मुरूम से बनाई जा रही थी सड़क

गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय से 11 किलोमीटर दूर ग्राम झिका से परना पहुँच मार्ग प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनाई जा रही सड़क निर्माण के ठेकेदार जिसे LC कटरे कोरबा निवासी जो शासन को लाखों का चूना लगा रहा था डौंडीलोहारा ब्लाक के ग्राम घीना से किसानों को खेत बनाने के नाम से बहला फुसलाकर अवैध रूप से मुरूम परिवहन कर पीएमजीएसवाई के सड़क निर्माण में मुरूम परिवहन कर रहा था लगातार बालोद जिले में सड़क निर्माण ठेकेदारों के द्वारा भोले-भाले किसानों को खेत बनाने के नाम से अवैध रूप से मुरूम निकालकर सड़क निर्माण किया जा रहा है।

वही निर्माणाधीन कंपनी के सुपरवाइजर ने पत्रकारों को जवाब दिया था कि हम खनिज विभाग के अधिकारी से बात कर लिए हैं किसी गाड़ी में रॉयल्टी काटने की जरूरत नहीं है रॉयल्टी चेक करने खनिज अधिकारी हमारे कार्यालय में आकर जांच कर लेते हैं।

ऐसी आज एक मामला प्रकाश में आया है पीएमजीवाई के सड़क निर्माण में एक किसान जिसे आज खनिज विभाग के स्पेक्टर सुशांत सोनी एवं अर्जुंदा पटवारी ममता टावरी की अथक प्रयास से पांच हाईवा और एक जेसीबी पर कार्यवाही की गई बड़ा चतुराई से ड्राइवर ने अधिकारी जब बयान ले रहा था तब उन्होंने बाहर से गिट्टी लाने की बात कह रहा था पर पत्रकारों के वीडियो देखकर अधिकारी ने उन पर खाली गाड़ी पर पंचनामा बनाकर अर्जुंदा थाना में सुपुर्द किया गया चोरी करने वाले कटरा कंपनी के द्वारा चोरी छुपा मुरूम लाकर तत्काल उसे जेसीबी से लेबल का काम कर रहे थे जो पता ना चल सके पर लाखों रुपए के मुरूम की चोरी करने वाले ठेकेदार की पांच हाईवा और एक जेसीबी को जब्ती कर बड़ी कार्रवाई का संकेत दिया

इस पूरे मामले में खनिज अधिकारी सुशांत सिंह सोनी के द्वारा गौण खनिज अवैध परिवहन करते हुए पांच हाईवा और एक जेसीबी जब तक अर्जुंदा थाना को सौंपा

इस पूरे मामले को लेकर तहसीलदार अर्जुंदा ममता टावरी ने कही काफी लंबे समय से अवैध परिवहन से शिकायत मिल गया था आज कोरबा की कंपनी के द्वारा बिना अनुमति के मुरूम परिवहन करते पाया गया जो खनिज विभाग की कार्यवाही की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *