Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कोविड को लेकर शहर भाजपा बालोद ने चलाया जन जागरण अभियान

आजतक न्यूज


भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल बालोद द्वारा कोविड वैक्सिंग को लेकर पूरे शहर के 20 वार्डों में कोविड वैक्सीन को लेकर कराई जा रही है वॉल राइटिंग लगातार बालोद शहर मंडल द्वारा विभिन्न वार्डों में जन जागरण कर लोगों को वैक्सीन लगाया जा रहा है, लगातार लोगों को फ्री में मास्क का वितरण किया जा रहा है ,फ्री में काढा का वितरण किया जा रहा है इसी तारतम्य में वाल राइटिंग को भी कराया गया आने वाले दिनों में इसी तरह के अभियान जो कोरोना महामारी से लड़ने में सार्थक होगी वैसे हर काम को करने का लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल बालोद ने रखा है
इस अभियान के लिए लगातार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री व कोविड वैक्सिंग के प्रदेश प्रभारी सदस्य राकेश यादव का मार्गदर्शन हमें मिल रहा है

वॉल राइटिंग में लगातार दो दिनों से शहर भाजपा मंडल के अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर व कल के मंत्री कमल पनपलिया लगातार लगे हुए हैं।

अमित चोपडा
कोविड वैक्सीन प्रभारी शहर मंडल बालोद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *