Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

मौत से पहले अस्पताल प्रबंधन ने मरीज को पहुंचा दिया मर्च्युरी में दुर्ग के चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज पर सनसनीखेज लगा आरोप

आजतक न्यूज

जिले के चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज पर सनसनीखेज आरोप लगा है। अस्पताल प्रबंधन पर जिंदा मरीज को मर्च्यूरी में डालने से मौत का आरोप लगा है। पूरा मामला बुधवार का है। शाम करीब 7 बजे शारदापारा में रहने वाले विनोद पासवान को सांस लेने में तकलीफ हुई। जिस पर परिजन उसे कचांदुर के चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। देर रात परिजनों को विनोद की मौत की सूचना दी गई। जिसके बाद परिजन भड़क उठे। उन्होंने कोविड सेंटर में हंगामा किया। साथ ही कलेक्टर से इसकी शिकायत की। कलेक्टर के मुताबिक मरीज के मौत की टाइमिंग को लेकर गफलत थी जिसे दूर कर दिया गया है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से इनकार किया है। (जानकारी खबरो के अनुसार )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *