Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

असम में होगा परिवर्तन बनेगी कांग्रेस की सरकार :-अनिला भेडिया

छोटी छोटी सभा लेकर आमजनता से चर्चा करती मंत्री अनिला भेडिया

असम की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी बड़े बहुमत के साथ बनेगी कांग्रेस की सरकार :-श्रीमती भेडिया

डौण्डी लोहारा की विधायक व प्रदेश शासन में बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेडिया ने असम के दिसपुर विधानसभा क्षेत्र की सम्हाली कमान ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर आमजन को किया संबोधित कहा 5 संकल्पों को लेकर सरकार बनने पर कांग्रेस पार्टी असम का विकास तेज गति से करेगी आज असम की जनता भाजपा के 5 साल के कार्यकाल से परेशान हो गई है। चाय बागान मजदूरों की बात हो चाहे नदी किनारे रहने वाले असमी भाइयों की बाढ़ से परेशानी या विकास की बाते भाजपा ने असम की जनता से किये अपने किसी भी वादों को पूरा नही किया है। वही कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही किसानों से किये अपने वायदे को पूरा किया है। हमने जो कहा उसे पूरा किया है। श्रीमती भेडिया दिसपुर विधानसभा क्षेत्र के निमोरिया ब्लाक के ग्राम बिरागु में असम की आमजनों के साथ बैठक भी की इस अवसर पर चुनाव प्रचार के राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर,संसदीय सचिव रश्मि सिंह,ब्लाक अध्यक्ष रमेश चन्द्रहास,महामंत्री अतिकुल रहमान साथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *