केंद्र सरकार एवं कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन, आखिर जिम्मेदार कौन

गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू गुंडरदेही में संचालित कोविड टीकाकरण सेंटर में अव्यवस्था के चलते आज टीकाकरण करने आए बुजुर्ग लोग काफी परेशान मामला है कि 9: बजे से प्रारंभ हो जाना था टीकाकरण पर 10: बजे तक कोई भी अधिकारी कर्मचारी टीकाकरण सेंटर में नहीं पहुंचने से टीकाकरण कराने आने वाले लोगों में काफी नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने उच्च अधिकारी तक संपर्क करने की कोशिश किया लेकिन कोई भी जिम्मेदार विभागीय अधिकारी नहीं पहुंचा सेंटर 10: बजे तक

कॉविड वैक्सीन सेंटर में लगभग 8 कर्मचारी की सेंटर बनाया गया है पर सुबह 10: बजे से मात्र एक महिला और एक पुरुष कर्मचारी नजर आए हैं जबकि उस सेंटर में पानी के पीने कभी व्यवस्था नहीं है, जब प्रशासन को मालूम है कि 9:बजे टीकाकरण की शुरुआत होना है तो 10: बजे तक अपने चेंबर में नहीं पहुंचा ,वही वरिष्ठ नागरिक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्वनी यादव ने सवाल उठाया कि आखिर सरकार जिला अधिकारी वैक्सीन लगाने की जोर दे रहे हैं पर ब्लॉक बिस्तर में जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी से क्यों बचे हैं आखिर अव्यवस्था की जिम्मेदारी कौन लेगा अधिकारी समय पर क्यों नहीं पहुंच रहे हैं।

दीपक देशमुख ने कहा कि शासन 9: बजे तक टीकाकरण करने की शुरुआत के चलते आज ग्रामीण क्षेत्र से लोग आकर अधिकारी का इंतजार कर रहे हैं जबकि यह गंभीर बीमारी को देखते हुए अधिकारी को समय से पहले आ जाना चाहिएताकि 9: बजे से ही टीकाकरण की शुरुआत हो सके

45 वर्ष के बाद वालों को टीकाकरण की शुरुआत के बाद सेंटर में बड़ी भीड़ तो पहले 11:00 बजे था टीकाकरण करने की समय अब 9:00 हो गया
गर्मी के मौसम के चलते रुदा तवेरा खल्लारी रुदा रंग कठेरा खुटेरी देवरी कचंदूर इन गांव से 60 साल 75 साल 50 साल की महिलाएं पुरुष बुजुर्ग लोग आकर डॉक्टर नर्स का इंतजार कर रहे हैं कुछ महिलाएं टीकाकरण सेंटर से वापस बिना टीका लगवाए जाने लगी क्योंकि गृहणी महिला सभी अपना कार्यक्षेत्र को देखते हुए समय निकालकर टीकाकरण करने आए थे पर 10 बजे तक अधिकारी नहीं आने से वापस लौटना पड़ा

आखिर एक तरफ कोविड महामारी से निजात दिलाने केंद्र सरकार टीकाकरण की गति को आगे बढ़ाने समय-समय पर राज्य जिला स्तर को निर्देश दे रहे पर वही ब्लॉक मुख्यालय में कोई टीकाकरण की मानिटरिंग नहीं होने के कारण आज आम जनता इतने परेशान इनकी दुख दर्द समझने वाले प्रशासन अपने कार्य के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं इस मामले में समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉक्टर रेणुका से 10बचकर 15 मिनट में फोन करने पर फोन रिसीव नहीं किया बल्कि कई लोगों की शिकायत मिलता है कि अधिकारी फोन नहीं उठाते।
टीकाकरण के लिए आए लोगों को पीने का पानी नहीं मिला
टीकाकरण में आए लोग पानी पीने के लिए तरस गए हैं अंदर पानी की 10 प्लास्टिक की जार बोतल खाली पड़ा है वहीं सामने टेबल में दिखाने के लिए एक बाल्टी जार रखकर सिर्फ शोपीस बन कर रखा है ।क्या यही टीकाकरण सेंटर का व्यवस्था है।
इस मामले को लेकर जिला भाजपा के महामंत्री एवं टीकाकरण के प्रभारी प्रमोद जैन ने कहा अभी मैं जिला स्वास्थ्य अधिकारी से बात किया हूं व्यवस्था सुधारने का और आगे कलेक्टर से बात करूंगा, और टीकाकरण में लगे अधिकारी समय पर ड्यूटी नहीं आ रहा है और पानी के पीने की व्यवस्था क्यों नहीं है अभी मैं तत्काल निरीक्षण करने जा रहा हूं।
नाराजगी जाहिर करने वालों में से अश्वनी यादव दीपक देशमुख ताराबाई जानकी कुमार यादव नीलकंठ लखनलाल लगभग 50 की संख्या में पहुंचे टीकाकरण करने वाले लोग अधिकारी के इंतजार में बाहर बैठे थे।
टीकाकरण सेंटर में अव्यवस्था के मामले में जब हम तहसीलदार अश्वन कुमार से संपर्क किया 10:44 में तक उन्होंने कहा कि अभी टीकाकरण चालू हो गया है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904