Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

आम जनता को टीकाकरण हेतु प्रदेश महिला मोर्चा नेत्री सरिता ठाकुर ले जा रही टीकाकरण केंद्र तक सभी को कर रही प्रेरित

आजतक न्यूज

कोरोना महामारी से निपटने हेतु पूरे देश में चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत प्रत्येक व्यक्ति का निर्धारित समय पर टीकाकरण हो सके इसके चलते भाजपा नेतृत्व के आह्वाहन पर प्रदेश महिला मोर्चा नेत्री व ग्राम पंचायत बघेली कि सरपंच सरिता ठाकुर पूरी सक्रियता के साथ लगातार अपने गृह ग्राम से टीकाकरण हेतु निर्धारित आयु के महिला पुरुषों को खुद के वाहन से भरदकला टीकारण केंद्र तक लाकर टीकाकरण करवा रही है।श्री मती ठाकुर आम जनता के लिए निशुल्क टीका प्रदान करने हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहां की अपने ग्राम पंचायत बघेली मैं शत-प्रतिशत टीकाकरण करवा कर अपने गांव को इस महामारी से मुक्त कराने हेतु संकल्पित श्री मती ठाकुर ग्राम पंचायत के सरपंच होने का दायित्व भी बखूबी निभा रही है । उन्होंने कहा कि गर्मी के इस मौसम में मेरे ग्राम पंचायत के निवासियों को टीकाकरण केंद्र जाने में असुविधा ना हो इसलिए मेरे द्वारा आने जाने की निशुल्क वाहन व्यवस्था कर दी गई है। श्रीमती ठाकुर ने कहा कि हम सब इसी तरह संकल्पित हो तो जल्द ही हमारा देश कोरोना से मुक्त होगा। मेरे द्वारा लगातार ग्राम बघेली के 45 वर्ष या उससे अधिक की आयु वाले नागरिकों को टीकाकरण केंद्र वाहन की व्यवस्था कर लाया जा रहा है।और अब इस टीके को लेकर जनता में भी विश्वास मजबूत हो रहा है।और आम जनता में भी अब टीकाकरण को लेकर उत्साह दिख रहा है।
ग्राम पंचायत बघेली से रामप्यारी,खेमिनी बाई, कांति बाई, कुलुबाई,ईश्वरी बाई, पदमा बाई, मीना बाई,बीमला बाई, अमरबती बाई, रोहणी बाई,यशोदा बाई, सोहाग बाई,सुशीला साहू,जयंती बाई,बसंती बाई, बुधरू ठाकुर,लाल दास,निहाल सिंह, चबिलाल,घनश्याम सिंह,दादूराम, गुसन लाल सहित अन्य दर्जनों लोगो ने टीकाकरण करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *