डौंडी लोहारा — फ्रंट लाइन वारियर की तरह प्रत्येक घटना ,दुर्घटना तथा आपदाओ के समय घटना स्थल से जानकारी निकाल कर लोगो तक पहुचाने वाले पत्रकारों को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने फ्रंटलाइन कोरोना वारियर्स के रूप में प्राथमिकता से टीकाकरण करने का आग्रह किया है। सिंहदेव के द्वारा पत्रकारों को भी कोरोना टीकाकरण में शामिल करने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन को पत्र लिखनेे की घटना का स्वागत करते हुए नगर में
पत्रकारीता से जुड़े पावन देवांगन ,जयेश ठाकुर ,शैलेश ओटवानी, राकेश सांखला, बलराम गुप्ता, प्रकाश शर्मा , पदम संचेती ,नैन जगनायक ,मोहन निषाद तथा अन्य लोगो ने हर्ष व्यक्त करते हुए आभार व्यक्त किया है।
देश के स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को प्रेषित पत्र की सराहना करते हुए स्थानीय पत्रकारो ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री का यह पहल सराहनीय तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूत करने वाला कदम है जिसमे उन्होंने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया के पत्रकारों का फ्रंटलाइन कोरोना वारियर्स के रूप में प्राथमिकता से टीकाकरण करने का आग्रह किया है। सिंहदेव ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को आज लिखे पत्र में कहा है कि अभी देश में कोविड-19 की दूसरी लहर से बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं। पत्रकार कोरोना की रोकथाम एवं बचाव, टीकाकरण इत्यादि से जुड़ी पल-पल की जानकारी प्रचारित-प्रसारित कर जनता व सरकार के बीच कड़ी का काम कर रहे हैं। इन परिस्थितियों में पत्रकारों और उनके परिवार की सुरक्षा का दायित्व बढ़ जाता है। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने पत्रकारों को फ्रंटलाइन कोरोना वारियर्स की श्रेणी में रखते हुए उनका प्राथमिकता से टीकाकरण कराने का अनुरोध केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से किया है। कोरोना से बचाव का टीका लग जाने से मैदानी स्तर पर जोखिम उठाकर काम कर रहे पत्रकारों का हौसला बढ़ेगा और हम सब मिलकर कोविड-19 से इस जंग में निश्चित ही सफल होंगे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904