Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

पार्षद निधि से नगर में 3 साल पहले बने बाथरूम को बिना उपयोग किए नगर पंचायत तुड़वा रहा तो पूर्व में हुए निर्माण का औचित्य क्या रहा ? आखिर पार्षदनिधि के पैसों का दुरुपयोग क्यों किया गया

   
गुंडरदेही  cg 24 न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू गुंडरदेही नगर में वैसे तो अभी कोई विकास कार्य नहीं चल रहा है फिर भी निकाय के अधिकारी व जनप्रतिनिधि नगरवासीयो के हित मे बताकर तोड़फोड़ व पुनः निर्माण में लग गए है।
पूर्व पार्षद जैन कुमार भांडेकर के निधि से बने बाथरूम को वर्तमान पार्षद विजय कोरे क्यों तोड़वाये इस पर जानकारी लेने पर बताया गया कि इस निर्माण में कुछ कमियां थी तो आखिर पार्षदनिधि का दुरुपयोग क्यों होने दिया गया यह भी प्रश्न उठ रहा
 गुंडरदेही नगर के बस स्टैंड के पीछे में बने सुलभ शौचालय में आम यात्री एवं प्रतीक्षालय में थोड़ा देर रुकने वाले लोग वहां तक नहीं पहुंच पा रहे थे जिस को ध्यान में रखकर बस स्टैंड में बने शौचालय के पीछे हिस्से में जैन कुमार भांडेकर ने अपने पार्षद निधि से शौचालय के बाहरी हिस्से में पार्षद निधि से अहाता का निर्माण किया था अहाता निर्माण के बाद से अब तक उस बाथरूम का उपयोग नहीं हुआ था लेकिन नगर में सत्ता सरकार बदली और नया पार्षद चुनकर आया और 1 साल बीत जाने के बाद फिर उसी जगह पर नए कार्य योजना बनाकर तोड़फोड़ चालू कर दिया गया  वर्तमान पार्षद विजय कोरे से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि बस स्टैंड में बने शौचालय के बाहरी हिस्से में पूर्व पार्षद के द्वारा जो  निर्माण किया था उसका निस्तारित गंदगी व पानी निकलने की व्यवस्था नहीं हो रहा था और निर्माण करने के बाद से बदबू से आसपास के लोग परेशान थे जिसके कारण उस अहाता को तोड़ा जा रहा है। इसके अलावा आसपास के खिड़की दरवाजा भी बंद कर दिए थे जिसके कारण सामने का हिस्सा से पीछे तरफ जाने के लिए आम लोगों को तकलीफ होता था इसके अलावा जब से वह निर्माण हुआ था तब से असामाजिक तत्वों का संख्या बढ़ते जा रहा था
 इस मामले में वार्ड नंबर 9 के पार्षद सलीम खान ने कहा कि इससे पुराने जगह में बने सुलभ शौचालय का उपयोग सही ढंग से होगा इस अहाता के निर्माण के बाद से प्रतीक्षालय में बैठे आम नागरिक बदबू से परेशान थे और शाम होते ही असामाजिक तत्वों का डेरा लग जाता था यह सब बातो को ध्यान में रखते हुए पीआइसी में बैठक रखकर इसका प्रस्ताव बनाकर तोड़ा गया है।
पार्षद निधि से बने लाखों रुपए के बाथरूम का बिना उपयोग के नगर पंचायत के वर्तमान पीआइसी सदस्यों ने बैठक में पास कर तोड़ दिया पर इस तोड़फोड़ से निर्माणकर्ता व तत्कालीन इंजीनियर की कार्यशैली पर सवाल उठता है की जिस समय इस अहाता व बाथरूम का निर्माण किया गया उस समय उस इंजीनियर ने इन जायज बातो को दरकिनार कर निर्माण क्यों कराया  निस्तारित पानी एवं गंदगी निकालने की व्यवस्था क्यों नही बनवाया  नगर के जनप्रतिनिधि और अधिकारी विकास कार्य कराने से पहले यह नहीं सोच रहे हैं की उपयोग होगा या दुरुपयोग 
पूर्व पार्षद के द्वारा किये गये इस कार्य का उपयोग  हुआ ही नही और वर्तमान पार्षद तोड़ने के लिए बैठक में प्रस्ताव भी ले लिए तोड़ने का कार्य अगर सही के लिए किया जा रहा तो आमजन को कोई शिकायत नही पर अगर यह सरकारी पैसों की बर्बादी है। तो यह सही नही कहा जायेगा 
इस पूरे मामले को लेकर नगर पंचायत के इंजीनियर कृष्ण कुमार बर्मन से संपर्क करने पर उन्होंने कहा पूर्व पार्षद के द्वारा बनाया गया बाथरूम व अहाता का उपयोग नहीं हुआ था लेकिन यह निर्माण होने के बाद से काफी बदबू आ रहा था और पूर्व में बने शौचालय का उपयोग नहीं हो रहा था पार्षद के मांग के अनुरूप इसे तोड़ा जा रहा है
 पार्षद विजय कोरे से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस जगह पर तोड़ा गया है उस जगह पर शौचालय को खुला रखने के उद्देश्य से  तोड़ा गया है वहां पर किसी प्रकार का निर्माण नहीं होगा पीछे से खिड़की भी बंद कर दिया था जिससे बाथरूम से बदबू आने लगा था अब आने जाने वाले यात्रियों को शौचालय बाथरूम का लाभ मिलेगा नगरवासियों को राहत मिलेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *