Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवरी में ऑक्सीजन युक्त 30 बेड शीघ्र तैयार कराए – कलेक्टर बालोद

बालोद आजतक न्यूज

        कलेक्टर जनमेजय महोबे आज डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का अवलोकन किया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवरी में शीघ्र ही ऑक्सीजन युक्त 30 बेड तैयार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जिला कोविड-19 अस्पताल बालोद में ऑक्सीजन युक्त बेड फुल हो जाने की स्थिति में मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवरी में भर्ती करने में सुविधा होगी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.पी.मेश्राम, तहसीलदार रामरतन दुबे सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *