Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

पशु पक्षी संरक्षण अभियान पक्षियों के लिए अपने घर के छत में दाना तथा पानी कि व्यवस्था कर दुसरों को कर रहे जागरूक


हेमचंद यादव विश्विद्यालय दुर्ग के अंतर्गत बालोद जिला राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ स्वयंसेवकों के सहयोग से पशु पक्षी संरक्षण अभियान चलाए जा रहा है जिसमे जिले के 11 महाविद्यालय,18 स्कूल के स्वयंसेवक एवं वरिष्ठ स्वयं सेवक ने पक्षियों के लिए अपने घर के छत में दाना तथा पानी कि व्यवस्था कर दुसरों को जागरूक करते हुवे इस अभियान मे शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

वरिष्ठ स्वयंसेवको ने बताया:- की आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने के साथ समस्याएं और विकराल हो सकती है। पशुओं और पक्षियों के पीने के पानी आदि की व्यवस्थाएं परंपरागत तालाब, पोखरों पर निर्भर रहीं हैं, पर तालाब, पोखरों के सूखने से यह व्यवस्थाएं धीरे-धीरे समाप्त हो रही हैं। ग्रामीण अंचल में कहीं-कहीं यह व्यवस्था है भी तो नगरीय क्षेत्रों में इनका सर्वथा अभाव हो गया है। प्रशासन की ओर से नहरों और नलकूपों के माध्यम से तालाबों, पोखरों के भरे जाने का प्रयास किया जा रहा है, पर गर्मी के तालाब, पोखरों में भरा पानी तेजी सूख जाता है। पालतू पशुओं के पीने की व्यवस्थाएं पशुपालक कर लेते हैं, किन्तु स्वच्छंद विचरण करने वाले पशुओं एवं पक्षियों के पीने के पानी की व्यवस्था नहीं हो पाती है। इस लिए हम सभी का मानवता के नाते इन पशु पक्षीयो के लिए अपने घर के छत तथा बालकनी मे मिट्टी के बर्तन तथा किसी प्लास्टिक के बर्तन में पानी तथा उनके लिए दाना का व्यवस्था कर सकते हैं।

इस आयोजन में वरिष्ठ स्वयंसेवक मनोज साहू,सत्येन्द्र साहू (राष्ट्रपति पुरस्कृत) कौशल गजेन्द्र( राज्य। स्तरीय पुरस्कृत) , राकेश साहू धनेश साहू के निर्देशन में व स्वयंसेविका मनीषा राणा, फ़ामीन सेवता, गीतांजलि, गंगोत्री के नेतृत्व में किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *