Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

6 अप्रैल को पार्टी की स्थापना दिवस तो 14 अप्रैल को डॉ अंबेडकर जयंती मनाने मंडलों को निर्देश जिला महामंत्री प्रमोद जैन ने बताई कार्ययोजना

बालोद जिला में सभी मंडल अध्यक्षों से निवेदन किया गया है की पार्टी का 41 वां स्थापना दिवस के अवसर पर निम्न कार्यक्रम करे भारतीय जनता पार्टी का 1980 में स्थापना हुई थी 6 अप्रैल को सभी मंडल में स्थानीय स्तर पर स्थापना दिवस अपने अपने बूथ पर मनाना है उसमें अपने घर में पट्टीका लगाना है अपने नाम का और अपने घर के ऊपर भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगाना है। साथ ही 14 अप्रैल को भीमराव अंबेडकर जयंती मनाने के लिए पार्टी द्वारा निर्देशित किया गया है इसके लिए जिला द्वारा तीन प्रमुख लोगों को जवाबदारी दी गई है। मंडल स्तर पर बूथ के कार्यकर्ताओं को जवाबदारी दी गई है साथ ही 6 अप्रैल स्थापना दिवस के दिन 10:20 में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हम सब को संबोधित करेंगे उसके 10 मिनट के बाद देश के प्रधानमंत्री 10:30 बजे भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर हम सब को संबोधित करेंगे साथ ही जो वैक्सीन लगाने का कार्यक्रम चल रहा है उसका भी मानिटरिंग करने के लिए सभी मंडल अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी मोर्चा के लोगों को निर्देशित किया गया है। कि अपने-अपने वैक्सीन सेंटर में जाकर के सभी का सहयोग करें बुजुर्गों का सहयोग करें पानी पिलाएं हेल्पडेस्क लगाएं यह निवेदन भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्षों को किया गया है। साथ ही भीमराव अंबेडकर जयंती को समरसता दिवस के रूप में मनाने के लिए कहा गया है। वही अनुसूचित जाति मोर्चा को दीप प्रज्वलित करने का भी कार्यक्रम दिया गया है और सभी मंडल अध्यक्षों से यह सारे कार्यक्रमों को करने का अपील जिला भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री प्रमोद जैन ने की है। साथ ही जिला अध्यक्ष के निर्देश पर यह कार्यक्रम आयोजित करने के लिए हमसब को निर्देशित किया गया है और सभी मंडल अध्यक्षों से निवेदन किया गया है कि सारे कार्यक्रम को स्थानीय स्तर पर मनाए कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए दूरी बना करके रखें तथा सेनेटाइजर का उपयोग करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश से निर्देश मिला है। उस पर अमल करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *