

बालोद, 04 अप्रैल 2021
कलेक्टर जनमेजय महोबे आज गुरूर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के कोविड-19 टीकाकरण केन्द्र और ग्राम कोलिहामार के कोविड-19 टीकाकरण केन्द्र का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने वहां टीकाकरण कार्य की प्रगति और आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने गुरूर के साप्ताहिक बाजार स्थल का निरीक्षण किया और वहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश मुख्य नगर पालिका अधिकारी को दिए। उन्होंने बिना मास्क पहने बाजार और दुकानों में आने वाले व्यक्तियों पर जुर्माना की कार्यवाही के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्राम धनोरा के कोविड केयर सेंटर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सभी आवश्यक व्यवस्था पूर्ण रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एस.डी.एम. अमित श्रीवास्तव मौजूद थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904