

बालोद । नगर पालिका परिषद बालोद के विपक्षी पार्षदों के नेतृत्त्व में आज राज्यपाल के नाम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन में बालोद नगरीय क्षेत्र के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना को राज्य सरकार द्वारा रोका गया है जिसे जल्द से जल्द पूरा कराने की मांग की गई है
वरिष्ठ पार्षद कमलेश सोनी ने बताया कि मोर जमीन मोर मकान योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना को प्रारम्भ कराने की मांग हमने की है उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आवास योजना की फाइल को कोरोना काल एवं बारिश के कारण प्रतिबन्ध लगाया गया था जिसके चलते आज गरीब तबके के लोग किराये के मकान में रहने को मजबूर हैं जल्द ही राज्य सरकार नींद से जागे और लोगो को उसका लाभ दिलाये
पार्षद रिच्छेद मोहन कलिहारी एवं लेखन साहिरो ने बताया कि केंद्र सरकार ने गरीब तबके के लोगो के लिए यह योजना चलाई थी पूर्व की सरकार ने छग में इसका लाभ भी लोगो को दिलाया था मगर वर्तमान सरकार ने लगभग डेढ़ साल से प्रतिबंध लगाया है जिसका खामियाजा लोगो को भुगतना पड़ रहा है
पार्षद सरोजनी डोमेन्द्र साहू ने कहा कि राज्य सरकार की क्या मंशा है समझ से परे है लोगो को आवास योजना का लाभ नही देने के पीछे राज्य सरकार क्या चाहती है
ज्ञापन देने वालो में शहर मंडल महामंत्री नरेंद्र सोनवानी जिला आर टी आई संयोजक विनोद जैन मंडल उपाध्यक्ष नीतू सोनवानी शहर मंत्री कमल पम्पालिया आनंद ढीमर प्राची विक्रम लालवानी आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904