


डौंडीलोहारा :- कोरोना महामारी के संक्रमण को देखते हुए सोमवार को डौंडीलोहारा के सप्ताहिक बाजार में नायब तहसीलदार राजश्री पांडे ने पैदल मार्च करते हुए अचानक बाजार में प्रवेश कर लोगों को भीड़ भाड़ नहीं करने तथा सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर साग भाजी खरीदने निर्देशित करते नजर आयी। इसके साथ ही सब्जी पसरा में सब्जी खरीदने वालों को समझाइश देते हुए आगे बढ़ते बढ़ते बड़े दुकानदारों के दुकान पहुंच कर मास्क नहीं लगाने वाले दुकानदारों का 500 का चालान काटा गया। चालानी कार्यवाही को देखकर आम नागरिक बाजार में मास्क लगाकर सब्जी खरीदते नजर आये।पहले की अपेक्षा अब लगातार राजस्व विभाग की दबिश को देखकर लोगों में आर्थिक क्षति तथा बीमारी से बचने मास्क का उपयोग किया जा रहा है। चालानी कार्यवाही की टीम में रेख लाल देवांगन राजस्व निरीक्षक संबलपुर , गुलाबचंद मरकाम राजस्व निरीक्षक बटेरा ,हल्का पटवारी कार्तिक राम पिस्दा, हेमलाल ठाकुर प्रमुख रूप से उपस्थित थे। मास्क लगाकर सब्जी खरीदने वाले तथा दुकानदारों को देखकर नायब तहसीलदार राजश्री पांडे ने शाबाशी देते हुए कहा कि ऐसे ही जागरूकता आप अपने गांव में जाकर फैलाएं जिससे कोविड-19 के प्रसार में कमी आएगी । सुश्री पांडे ने कहा की इस प्रकार की चलानी कार्रवाई लगातार चलते रहेगी नहीं मानने वाले या नियम का उल्लंघन करने वालों के ऊपर आगे भी इसी तरह से चालानी कार्रवाई की जाएगी।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904