आजतक न्यूज
आप पार्टी के नेता व दल्ली राजहरा नगर पालिका के उपाध्यक्ष संतोष देवांगन ने भाजपा नेताओं के द्वारा बीजापुर हमले में शहीद हुए जवानों की शहादत पर पूरे जिले में श्रदांजलि देने के बाद पार्टी स्थापना पर बड़े बड़े फ्लेक्स लगाने ,व सोसल मीडिया पर बधाई व शुभकामना कार्यक्रम करने पर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया व कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ प्रदेश के बीजापुर में नक्शली हमले में 23 जवान शहीद हो गए। पूरे देश मे गम का माहौल है इस हमले को लेकर वही दूसरे ओर भाजपा संगठन के नेताओ के द्वारा भाजपा के 41 वा स्थापना दिवस का बधाई देते हुए बड़े बड़े फ्लेक्स बोर्ड के माध्यम से अपना व अपने नेताओं का फोटो लगाकर बधाई एव शुभकामनाएं दीया जा रहा है।
क्या भाजपा के नेता भूल गए जवानों की शहादत को ?
क्या यही है इनकी देश भक्ति शहीद हुए जवानों के नाम पर सिर्फ दिखावे की श्रद्धांजलि है भाजपा नेताओं का ? अगर वाकई इस शहादत से भाजपा के नेताओ को गम होता तो इस बार का भाजपा का 41 वा स्थापना दिवस को सार्वजनिक रूप में नही मनाने का आदेश भाजपा के राष्टीय स्तर पर आदेश जारी होता लेकिन ऐसा कुछ भी नही हुआ भाजपा का 41 वा स्थापना दिवस पर बधाई एव शुभकामनाएं देने को बड़े बड़े फ़्लेक्स सोशल मीडिया में जारी है। ये कैसा देश प्रेम है भाजपा नेताओं का ?
देश के PM मोदी ,गृहमंत्री अमित शाह , राष्टीय अध्यक्ष JP नडडा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव् साय संगठन महामंत्री मंत्री पवन साय क्या ये सही है ?
23 जवानों के शहादत पर पार्टी के नेता दिखावे के श्रधंजलि दे रहे है ? यही है भाजपा नेताओं की दिखावे की राजनीति ?
शर्म आनी चाहिए भाजपा नेताओं को इस समय बधाई व शुभकामनाएं देने के लिए।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904