Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

गुंडरदेही में बढ़ते कोरोना मामलों ओर भीड़ को देखते हुए एहतियात बरतने की जरूरत वही दुर्ग से आने जानेवालों पर भी रोक की आवश्यकता

गुंडरदेही नगर के चारो दिशा में कोरोना का ग्राफ बढ़ रहा है,कल थोक सब्जी मंडी के व्यापारी मंगलवार को दुकान बंद करने के मामले में सौंपेंगे ज्ञापन।

बाजार में लगा भीड़


गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू गुंडरदेही नगर से लगा हुआ गांव काचांदूर रंगकठेरा एवं  चेनगंज में मिला कोरोना पॉजिटिव गुंडरदेही क्षेत्र में बड़ी तेजी से फैल रहा है करोना। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार दूसरे चरण का संक्रमण अब गुंडरदेही क्षेत्र में काफी तीव्र गति से पांव पसार चुका है लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। कचांदुर में लगभग 15 लोग कोरोना का शिकार हो गए हैं वहीं गुंडरदेही से लगा ग्राम रंग कठेरा में लगभग 4 लोग शिकार हो गए हैं इसी प्रकार नगर सीमा रेलवे क्रॉसिंग के आगे चेनगंज  में भी तीन कोरोना पॉजिटिव , इसके अलावा गुंडरदेही नगर के व्यापारी, जनपद पंचायत के कर्मचारी भी संक्रमित है।
पहले चरण के करोना से अभी नियम मैं थोड़ा ढिलाई देखने को मिल रहा है पहले आसपास कंटेनमेंट जोन एवं पूरी तरह घर को सील करते थे लेकिन अब सिर्फ जो व्यक्ति पॉजिटिव है वही घर के अंदर है। बाकी कई परिवारों को सड़क राहगीरों में बाजार हाट मार्केट में देखा जा सकता है। नियम का कड़ाई से पालन करवाने की आवश्यकता है।


फिलहाल कुछ लोग घर में इलाज करवा रहे हैं कुछ लोग आइसोलेट सेंटर पाकुर भाट गए हुए हैं गुंडरदेही के ग्राम तमोरा को बनाया कंटेनमेंट जोन एवं 3 किलोमीटर के आसपास क्षेत्र को बनाया बफर जोन क्या कचांदुर गांव में ज्यादा संख्या में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद कचांदुर को भी कंटेनमेंट जोन घोषित करना उचित होगा कचांदुर में खुली पूरी व्यापार।
गुंडरदेही के सप्ताहिक बाजार में आज देखने को मिला बड़ी भीड़ , सब्जी भाजी एवं अन्य सामानों के  आए खरीदारी करने सप्ताहिक बाजार को भी बंद कराने की आवश्यकता गुंडरदेही क्षेत्र में बहुत जल्द को बहुत लॉक डाउन करने की जरूरत है नहीं तो प्रशासन के लिए बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ेगा।
कलेक्टर का आदेश आज दिनांक से 6:00 बजे शाम तक दुकान बंद करना है आगामी आदेश तक 
गुंडरदेही नगर में संचालित बैंक एवं शासकीय कार्यालय एवं कुछ व्यापारी प्रतिदिन दुर्ग से आना-जाना कर रहे हैं जबकि छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिला में सबसे ज्यादा संक्रमित है ऐसे में कुछ व्यापारी सरकारी कर्मचारी गुंडरदेही आकर लोग उनके संपर्क में आ रहे हैं। आखिर कलेक्टर का आदेश है कि ब्लॉक मुख्यालय में  नौकरी करने वाला जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी को मुख्यालय में रहना पड़ेगा पर अभी भी दुर्ग भिलाई से कर्मचारी आना-जाना कर रहे हैं खासतौर से बैंक के कर्मचारियों को दुर्ग भिलाई से नहीं आना चाहिए क्योंकि पूरे गुंडरदेही ब्लॉक से जनप्रतिनिधि शासकीय कर्मचारी एवं किसान मजदूर बैंक में रोज आना जाना करते हैं यही सभी संक्रमित होने का संभावना बना हुआ है जनपद पंचायत में भी अधिकारी कर्मचारी दुर्ग से आते हैं फिलहाल कोरोना काल तक इन सभी अधिकारी कर्मचारियों को गुंडरदेही मुख्यालय में निवास करने की आवश्यकता है तभी करो ना से जंग जीता जा सकता है गुंडरदेही क्षेत्र वासी इस पर जिम्मेदार अधिकारियों को मुख्यालय में रहने निर्देश करना बहुत जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *