Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

ग्रामीण ग्राम पंचायतो में कोरोना टेस्ट हेतु जांच शिविर जारी,खरथुली में हुआ 150 का टेस्ट, वही स्वच्छाग्रही महिलाओं का मिल रहा सहयोग

डौंडीलोहारा :- कोविड-19 के बढ़ते प्रसार को देखते हुए अब जिला प्रशासन के दिशा निर्देश पर एंटीजन व आरटी पीसीआर जांच शिविर करने का सिलसिला तेजी से जारी हो गया है इसी क्रम में बुधवार को ग्राम पंचायत खरथुली में कोविड-19 जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमे सरपंच केसरी बाई देहारी उपसरपंच हरख राम खरे सचिव दिनेश कुमार गंजीर एम पी डब्लू व्यंकटेश मानकर एएनएम ठाकुर मैडम की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। शिविर में 150 लोगों का परीक्षण हुआ जिसमें सभी एंटीजन जांच का रिपोर्ट नेगेटिव आया है। जिसकी पुष्टि बीएमओ डॉ विनोद कुमार चौरका ने की है । स्वच्छाग्रही समूह की 20 महिलाओं ने जन जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को कोविड-19 जांच शिविर में अपना जांच कराने पहल किया । जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया है। इस जागरूकता अभियान में ग्राम पंचायत सचिव दिनेश कुमार गंजीर व स्वच्छाग्रही समूह के अध्यक्ष सुलैना निषाद की टीम की भूमिका सराहनीय रही है। पहली बार ऐसा जागरूकता देखने को मिला है कि लोग बेसब्री से अपनी बारी का इंतजार करते नजर आये। स्वयं स्वच्छाग्रही समूह प्रचार प्रसार के साथ ही अपनी जांच कराये जिससे लोग भी संतुष्ट नजर आये। संध्या हो जाने के कारण बिना जाँच कराये बहुत से लोगों को वापस जाना पड़ा। परन्तु अगली परीक्षण तिथि का इंतजार करने की बात कह कर सभी को संतुष्ट करते हुए वापस जाने कहा गया। एसडीएम ऋषिकेश तिवारी ने कहा कि ग्राम पंचायत खरथुली में सभी का सहयोग अच्छा रहा है। इसी प्रकार सभी ग्राम पंचायत में जागरूकता आनी चाहिए स्वच्छाग्रही समूह सभी जगह सक्रिय होकर कार्य कर रही है। जिसका सकारात्मक परिणाम आ रहा है। कोविड 19 के प्रसार को रोकने जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में सभी जुड़े। कोविड 19 टीकाकरण के सहायक नोडल अधिकारी गौतम सिन्हा भी पूरे 13 टीकाकरण सेंटरों का निरीक्षण कर रहे हैं। उनकी कार्यशैली भी प्रसंसनीय है। जनपद पंचायत के सीईओ दीपक ठाकुर ने कहा कि विकासखंड के सभी ग्राम पंचायत सचिव सक्रिय होकर कोविड-19 के प्रसार को रोकने तथा जांच शिविर आयोजन स्थल में उपस्थित रहकर आम नागरिकों का परीक्षण कराने तथा उनके सुविधाओं का ध्यान रखने निर्देशित कर दिया गया है। हमारे स्वच्छाग्रही समूह भी लगातार व्यापक प्रचार प्रसार में लगी हुई है उनका सभी सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *