
गुंडरदेही आजतक न्यूज
आखिर सरकार की योजना सड़क पर क्यों, बेजुबान जानवर सड़क में बैठ जाने से यातायात प्रभावित होता है , सड़क से जानवर हटाने प्रशासन के पास नहीं है कोई उपाय
गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू गुंडरदेही नगर सीमा क्षेत्र में लगातार बेजुबान जानवर लावारिस जानवर सड़क में बैठकर लगातार यातायात प्रभावित कर रहे हैं वहीं सड़क में बैठे जानवरों का मौत कभी सिलसिला लगातार चल रहा है कभी तो मवेशियों के साथ अगर दुर्घटना हो जाता है तो पशुधन मालिक दुर्घटना की खबर मिलते ही अपने मुआवजा के लिए पीड़ित पक्ष को परेशान करते नजर आता है, इसके लिए कोई उचित कानून नहीं है।

जानकारी के अनुसार घी रोटी खाने की आदत जानवरों पर हो गया है इसलिए भी भाजपा महामंत्री प्रमोद जैन एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री अश्वनी यादव के घर के सामने बेजुबान जानवर बैठने लगे है।
रोज ढलते शाम को जानवर सड़क पर आकर यातायात प्रभावित करते हैं पर यातायात व्यवस्था संभालने वाले भी नहीं दे रहे ध्यान
अर्जुंदा चौक, बस स्टैंड धमतरी चौक सप्ताहिक बाजार पुलिस थाना के सामने विश्राम गृह के पास इसके अलावा नगर पंचायत अध्यक्ष के घर के सामने बैठते हैं रोज जानवर फिर भी जिम्मेदारों का ध्यान नहीं।
खल्लारी में जनपद अध्यक्ष सुचित्रा साहू के घर के सामने रोज लगता है जमवाड़ा, यहां भी बना है गौठान पर धरातल में नहीं सड़क पर है योजना।

सरकार कह रही है नरवा गरवा घुरवा बाड़ी राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना है पर इस योजना की हकीकत धरातल पर कुछ और ही है ग्रामीण क्षेत्र में देखो तो नरवा घुरवा योजना में राज्य सरकार पूरी पैसा उसी में खपत कर रहे हैं पर इनकी योजना कागजों पर सिमटा पड़ा है जैसे कि दुर्ग से बालोद की ओर जाएं तो हर गांव में जानवर सड़क पर दिखते हैं जो कई लोग राहगीर जान गवा चुके हैं जैसे गुंडरदेही नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में भी जानवर सड़क पर दिख रहे हैं ग्रामीण क्षेत्र में नरवा घुरवा का संचालन ग्राम पंचायत के सरपंच व सचिव का जिम्मा है पर वह भी सरकार की योजना कागज पर सिमटा रखा है धरातल पर जाएं तो सरकार की योजना सड़क पर दिखता है इसी प्रकार नगर पंचायत गुंडरदेही में लाखों रुपए की लागत से गौठान निर्माण प्रगति पर है वही गौठान में नगर पंचायत सीएमओ जय करुणाकरण देव के द्वारा जानवरों के लिए पैरा कभी व्यवस्था कर चुके हैं वह कुछ जगह की कमी के वजह से कार्य में कुछ रुकावट आए हैं अब देखना होगा नगर में कब सड़क से जानवर हटे गा और कब लोगों की राहत मिलेगी और राहगीर कब एक्सीडेंट के शिकार से बचेंगे ,वैसे तो भारी वाहन जैसे ट्रक बस रेत का अवैध परिवहन करने वाले हाईवा कई बेजुबान जानवरों को जान ले चुका है अभी अभी 1 सप्ताह पहले पुलिस थाना के सामने एक पिकअप ने एक बछड़ा को मार दिया जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गया 3 दिन पहले विश्राम गृह के सामने एक ट्रक ने गाय को मारा गाय की पैर टूट गया दूसरा गाय की मौत हो गई इस तरह की गुंडरदेही नगर सीमा क्षेत्र में लगातार बेजुबान जानवरों को बैठने से यातायात प्रभावित हो रहे हैं पर इनकी व्यवस्था करने वाले अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं नगर के यातायात व्यवस्था का जिम्मा देखा जाए तो पुलिस विभाग का होता है पर वह भी सड़क पर बैठे जानवर को हटाना नहीं चाह रहा है
इस पूरे मामले को लेकर नगर पंचायत सीएमओ जय करुणाकरण देव ने कहा जानवर को हटाने का प्रस्ताव हमने राज्य सरकार को भेजा है जानवर को ले जाने के लिए ट्राली की आवश्यकता है ट्राली आ जाए तो सड़क से जानवर हट जाएगी वैसे हम कई बार जानवर सड़क से हटा चुके हैं पशुधन मालिक को समझना चाहिए अपने जानवर को बांध कर रखना चाहिए अब पशु मालिक की पहचान होगा तो उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेंगे फिर भी मैं सड़क से जानवर हटाने पशुधन मालिकों के लिए मुनादी करवाता हूं।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904