
आजतक न्यूज
बालोद :- अर्जुन्दा के रहने वाले एक व्यक्ति की मौत कोरोना संक्रमण के चलते कल देर शाम कोविड सेंटर बालोद में हो गया जानकारी में बताया जा रहा है। कि युवक को परेशानी होने पर अर्जुन्दा से बालोद कोविड सेंटर लाया लाया गया था जहां इलाज में हुई देरी व अव्यवस्था के चलते उचित देखरेख के अभाव में मरीज को जान गंवाना पड़ा। कल देर रात मरीज के परिजनों ने आरोप लगाया व कहा कि सेंटर में न आक्सीजन की व्यवस्था है। न बिस्तर उपलब्ध है ऐसा खुद जब जवाबदार लोग कह रहे है। तो किस प्रकार की व्यवस्था बनाया गया है। जहां ले जाने पर मरीज को डॉक्टर देख नही रहे और जान जा रहा है।
एक तरफ प्रशासन के बड़े दावों के बीच इस प्रकार से अव्यवस्था व लापरवाही के चलते अगर मरीजो की जान जाय तो आमजनता का विश्वास कोविड सेंटरों के प्रति कम होगा जो सही नही कहा जा सकता है। इस मामले में सही तथ्य क्या है। परिजनों के कहे गए बातो को संज्ञान में लेते हुए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को इस बात की गहराई से जांच कराना चाहिए ताकि सही कारणों व बातो का खुलासा हो सके ।
आखिर मरीज के इलाज में देर क्यों कि गई ?
क्या सही में सेंटर में बिस्तर व आक्सीजन की कमी है ?
और सेंटर में पहुंचने के बाद भी सम्बंधित संक्रमित को इलाज में देरी की वजह आखिर क्यों हुआ ?
सेंटर में वो जवाबदार अधिकारी कौन था जिन पर परिवारजन आरोप लगा रहे कि उन्होंने आक्सीजन व बिस्तर नही होने की बात कही ?
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904