Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों के सतत् निगरानी एवं आवश्यक सहयोग हेतु हेल्पलाईन नंबर जारी : जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का हेल्पलाईन नम्बर – 9479090732, 9479090742, 9479090752

बालोद cg24 आजतक

        जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए जिला प्रशासन बालोद द्वारा होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों के सतत् निगरानी एवं आवश्यक सहयोग हेतु हेल्पलाईन नंबर जारी किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.पी.मेश्राम ने बताया कि 24×7 संचालित हेल्पलाईन नम्बरों से प्रतिदिन दो बार मरीजों को फोन कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी जैसे ऑक्सीजन स्तर, सर्दी या खांसी आना, बुखार की स्थिति तथा दवाओं के उपयोग आदि के संबंध में बताया जाएगा। इसके साथ ही मरीज उन नम्बरों पर संपर्क अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की चर्चा कर आवश्यक मदद भी प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कंट्रोल रूम हेल्पलाईन नम्बर – 9479090732, 9479090742, 9479090752 पर स्वास्थ्य संबंधी सलाह हेतु सम्पर्क किया जा सकता है।
गुण्डरदेही ब्लॉक के कंट्रोल रूम का हेल्पलाईन नम्बर – 9424236816, 9424236817 है तथा स्वास्थ्य संबंधी सलाह हेतु डॉ. सत्येन्द्र मारकण्डेय (7987851156) एवं डॉ. चिराग साहू (7049239894) से सम्पर्क किया जा सकता है। डौण्डीलोहारा ब्लॉक के कंट्रोल रूम का हेल्पलाईन नम्बर – 7389686646 है तथा स्वास्थ्य संबंधी सलाह हेतु डॉ. दीप्ति साहू (9098788719) एवं डॉ. प्रीतिका साहू (7415182794) से सम्पर्क किया जा सकता है। बालोद ब्लॉक के कंट्रोल रूम का हेल्पलाईन नम्बर – 8820956141, 8602629151 है तथा स्वास्थ्य संबंधी सलाह हेतु डॉ. आर.पी.दिल्लीवार (9589920742) एवं डॉ. श्रद्धा नोन्हारे (9993647102) से सम्पर्क किया जा सकता है। गुरूर ब्लॉक के कंट्रोल रूम का हेल्पलाईन नम्बर – 9329002566 है तथा स्वास्थ्य संबंधी सलाह हेतु डॉ. करूण बाम्बेश्वर (8225824646) से सम्पर्क किया जा सकता है। डौण्डी ब्लॉक के कंट्रोल रूम का हेल्पलाईन नम्बर – 7067812766 है तथा स्वास्थ्य संबंधी सलाह हेतु डॉ.के.के. सिंघा (9617693458) एवं डॉ. अनुराग रस्तोगी (9893239659) से सम्पर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *