लाकडाऊन में शांति व्यवस्था के साथ कोविड नियमों का सही तरीके से पालन हो इसके लिए एसडीएम गुंडरदेही ने भी फ्लैग मार्च किया
गुंडरदेही cg24 आजतक
गुंडरदेही नगर में राजस्व प्रशासन के द्वारा फ्लैग मार्च किया गया,नगर में शांति व्यवस्था कानून व्यवस्था को लेकर लॉकडाउन को सख्ती से पालन करवाने एसडीएम भी निकले फ्लैग मार्च मे।
गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू गुंडरदेही नगर में एसडीएम भूपेंद्र अग्रवाल के मार्गदर्शन पर तहसीलदार अश्वन कुमार पूशाम एवं थाना स्टाफ पटवारी सहित ,जिले में लॉकडाउन को लेकर आज गुंडरदेही के नगर सीमा में फ्लैग मार्च किया गया वहीं शहर में शांति व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था कायम रखने आज शाम 5:बजे से तहसील कार्यालय से फ्लैग मार्च निकालकर नगर के धमतरी चौक बस स्टैंड मस्जिद गली सप्ताहिक बाजार हटरी बाजार अस्पताल रोड पर पैदल चलकर नगर में कानून व्यवस्था व लॉकडाउन के लिए लोगों को लाउडस्पीकर के माध्यम से नगर प्रशासन लॉक डाउन का सख्ती से पालन करवाने मुनादी करवाया जा रहा है ।
भूपेंद्र अग्रवाल एसडीएम ने कहा नगर सहित पूरे गुंडरदेही क्षेत्र में कलेक्टर के आदेश का पालन करवाने के लिए फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को शांति वातावरण में इस कोरोना महामारी से जंग जीतने का अपील कर रहे हैं लॉकडाउन में घर से बाहर निकलने वालों पर कड़ी कार्यवाही होगा
इस पूरे मामले को लेकर तहसीलदार अश्वन कुमार ने कहा कल शाम 6:बजे से लॉकडाउन कलेक्टर के आदेश से जारी हो गया है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में सभी नागरिकों का दायित्व बनता है कि लॉकडाउन का पालन करे इस कोरोना महामारी से जंग जीतना ही इस कोरोना महामारी का उपाय है हर व्यक्ति अपना जिम्मेदारी समझकर घर से बाहर ना निकले अति आवश्यक पड़े तो हमें फोन कर सकते हैं हम उनकी मदद करेंगे।
नगर पंचायत सीएमओ करुणाकरण देव ने कहा नगरवासी को किसी प्रकार के समस्या हो तो कृपया नगर पंचायत में फोन करें ताकि हम उन्हें हर संसाधन उपलब्ध करा सके पर घर से बाहर बिना अनुमति के ना निकले राज्य शासन के नियमों का पालन करें।
नगर के पार्षद विजय सोनकर ने समस्त नगरवासी एवं सब्जी मंडी के सहयोग व ग्रामीण क्षेत्र से सब्जी बेचने वाले कोचिया को लॉक डाउन का पालन कराने अपील किया है और ग्रामीण क्षेत्र से नगर में प्रवेश न करें घर में रहकर अपने परिवार सहित क्षेत्र में कोरोना को रोक सके सोशल डिस्टेंस मास्क सेनीटाइज का उपयोग निरंतर करते रहें अति आवश्यक होने पर घर से बाहर निकले और और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।