एहतियात बरतने मध्यप्रदेश व उड़ीसा ने सीमाओं को किया सील छत्तीसगढ़ से आने वाले मार्गो को भी किया बन्द आवाजाही पर रोक
राजनांदगांव में बालोद में आज शाम से लाकडाऊन कि शुरुआत पर सीमा राज्य महाराष्ट्र से आने वाले प्रवासी मजदूरों की जांच व मॉनिटरिंग जरूरी
बालोद जिला प्रशासन ने पूर्व में अपनी सीमा क्षेत्रो में चौकियां खोलकर प्रवासी मजदूरों व अन्य आने वालों की जांच व जानकारी की व्यवस्था की थी लेकिन अभी बड़े स्तर पर इस और काम नजर नही आ रहा है।
एक वर्ष पूर्व जब कोरोना कोविड 19 के संक्रमण से पूरा देश प्रभावित था और इस महामारी ने देश के लाखों मजदूरों को जो दूसरे राज्यो में काम करने जाते है। उनके सामने बड़ी मुसीबत बन कर आया था और परेशानी का सबब बना था आज फिर से यही हालत देश के अन्य बड़े राज्यो में बनते दिख रहा है। मसलन महाराष्ट्र,मध्यप्रदेश जैसे राज्यो में छत्तीसगढ़ से और खासकर बालोद जिले से हजारों मजदूर बाहर इन्ही राज्यो में जाते है। और लाकडाऊन कि स्थिति में वापस अपने घर आते है। कमोबेश यह क्रम अब बनते दिख रहा है। और कम ही सही पर प्रवासी मजदूरों की वापसी अब दिखाई दे रहा है।जो बड़ी चुनौती है। खासकर कोविड जांच पर
इस मामले पर बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर सभी कलेक्टरों को निर्देश दिया गया है, सरकार ने गांव में संक्रमण पर रोक लगाने के लिए कई निर्देश दिए हैं, ग्राम पंचायत स्तर पर कोविड 19 की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं, पूर्व की तरह ही गांव में क्वारेंटाइन सेंटर्स बनाए जाएंगे, सेंटर्स में साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया जाएगा। गांव लौट रहे मजदूरों को क्वारेंटाइन सेंटर्स में रखा जाएगा।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904