अपने प्रतिनिधि बरसन निषाद को भी टिका लगवाया संसदीय सचिव निषाद ने कहा टिका सुरक्षा के लिए जरूरी

गुंडरदेही विधानसभा के विधायक व संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद के प्रयास से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी बंगला में खुल रहा covid सेंटर का आज स्वयं विधायक ने निरीक्षण किया एवं टीकाकरण केंद्र का भी निरीक्षण किए। इस अवसर पर संसदीय सचिव ने सभी नागरिकों से अपील किए कि कोविड टेस्ट अवश्य करायें और पात्र नागरिक कोविड टीका जरूर लगवायें। निरीक्षण के दौरान श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद, कोदूराम दिल्लीवार अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी, बरसन निषाद सुनील गोलछा केशव शर्मा, श्रीमती दुर्गा ठाकुर मुरली निषाद सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे हैं ।



CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904