

खबर की असर
ग्रामीण क्षेत्र से छोटे छोटे दुकानदार खबर छपने और कार्यवाही के बाद से cg24 आजतक का आभार मान रहे है।
गुंडरदेही नगर में गुटका गुड़ाखू को अवैध रूप से निर्धारित मूल्य से ज्यादा रेट लेने की खबर cg 24 आजतक न्यूज़ ने आज लगभग 12:00 बजे समाचार प्रकाशन कर जिला प्रशासन स्थानीय प्रशासन का ध्यान आकर्षण करवाएं उसके बाद स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मची और संज्ञान में लेकर गुंडरदेही के चार दुकान पर छापामार कार्रवाई की गई एक दुकान में कार्यवाही चल रहा था वही इसकी भनक लगते ही दूसरे तीसरे दुकानदारों ने सामान इधर-उधर करने में लगे हुए थे, फिर भी प्रशासन की कड़क कार्यवाही को देखते हुए सभी जगहों पर पहुंच गई प्रशासन और दुकानदार सामान अपना ट्रांसफर नहीं कर पाए
अरिहंत प्रोविजन स्टोर्स एवं देशमुख पान मसाला के संचालकों के द्वारा लगातार पिछले लॉकडाउन में भी छोटे दुकानदार व गरीबों को जेब में डाका डाला था जिसकी भंडाफोड़ आज लॉकडाउन के पहले हो गया पूर्व लॉकडाउन में भी इनके द्वारा इस प्रकार के कार्य किये गए थे। नगर में जन चर्चा का विषय बना हुआ है ।
पूर्व में देशमुख पान मसाला के संचालक के द्वारा दुर्ग से आकर सुबह-सुबह अपने दुकान के ऊपर गोदाम से ज्यादा रेट में गुटका गुड़ाखू बेचता था इस प्रकार की जानकारी मिल रहा था

छापामार कार्यवाही गुंडरदेही एसडीएम भूपेंद्र अग्रवाल के आदेशानुसार तहसीलदार अश्वनी कुमार पूसाम के मार्गदर्शन पर नायब तहसीलदार धर्मेश कुमार श्रीवास्तव पटवारी खाद्य विभाग के इंस्पेक्टर नगर पंचायत की संयुक्त टीम के द्वारा आज लॉकडाउन के पहला दिन बड़ी कार्रवाई देखने को मिला आज गुंडरदेही में दुकान एवं गोदाम में छापा मारकर अरिहन्त प्रोविजन से 24 बोरा जर्दा युक्त पान मसाला तथा देशमुख पान भंडार से दो बोरी जर्दा युक्त पान मसाला जप्त किया गया। जिसकी कीमत लगभग ₹ 162000 है। की गई कार्यवाही में नायब तहसीलदार गुंडरदेही फूड इंस्पेक्टर गुंडरदेही राजस्व निरीक्षक गुंडरदेही तथा नगर पंचायत कर्मचारी शामिल थे।
इन जगहों पर कार्यवाही करने की आवश्यकता है ,जैसे अर्जुंदा, पैरी ,सिकोसा ,कचंदूर डंगनिया इन जगहों पर थोक में गुटखा गुड़ाखू का कारोबार चलता है सभी दुकान मुख्य मार्गों पर संचालित है । संरक्षण के चलते समय समय पर व्यापारियों को सूचना देते रहते हैं इसलिए नहीं होता कार्यवाही।
इस पूरे मामले को लेकर एसडीएम भूपेंद्र अग्रवाल ने कहा मीडिया के माध्यम से पता चला था कि शहर में अधिक रेट पर गुटखा गुड़ाखू बेचने की शिकायत मिल रहा था आज संयुक्त टीम के द्वारा कार्रवाई किया गया है और आगे और भी कार्रवाई होगा ।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904