Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

गुंडरदेही क्षेत्र मे लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने पुलिस का फ्लैग मार्च

गुंडरदेही :-नगर के हर चौक चौराहों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर

गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू बालोद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा के द्वारा आज गुंडरदेही नगर एवं अर्जुन्दा नगर में वज्र वाहन, बालोद टैफिक वाहन, थाना गुंडरदेही व अर्जुन्दा के पैट्रोलिंग वाहन के साथ अधकारियों व कर्मचारियों की मौजूदगी में फ्लैगमार्च किया गया।

बड़े ग्राम पंचायत क्षेत्र में भी पुलिस का होगा फ्लैग मार्च जैसे नगरीय क्षेत्र के अलावा ग्राम सिकोसा ,ग्राम लाटाबोड़ में भी फ्लैगमार्च, कलंगपुर , कचंदूर ,रनचिरई , में किया जाएगा।

गुंडरदेही पुलिस अपना पेट्रोलिंग वाहन में समस्त क्षेत्रवासियों को घर से नहीं निकलने का अपील करते रहे और राज्य शासन जिला प्रशासन के गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने लगातार लाउडस्पीकर से मुनादी भी कर रहे हैं।

आज 10:30 बजे से पुलिस थाना गुंडरदेही से होकर धमतरी चौक, सप्ताहिक बाजार, जनपद रोड, बघमरा पटरी बाजार, बस स्टैंड ,मस्जिद गली ,आधे घंटे में शहर को शांति कायम रखने नगर में कानून व्यवस्था संभालने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के साथ पुलिस प्रशासन के फ्लैगमार्च में एसडीपीओ दिनेश सिन्हा,डीएसपी प्रशांत सिंह पैकरा, निरीक्षक नवल किशोर कश्यप थाना गुंडरदेही,निरीक्षक कुमार गौरव साहू थाना अर्जुन्दा, निरीक्षक रामसत्तु सिन्हा, यातायात प्रभारी बालोद व अन्य गुंडरदेही एसडीएम भूपेंद्र अग्रवाल , तहसीलदार अश्वन कुमार पूशाम, एवं पुलिस के अन्य स्टॉफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *